फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   3.88 crores received for railway ROH depot

रेलवे आरओएच डिपो के लिए मिला 3.88 करोड़

Sun, 09 Feb 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
3.88 crores received for railway ROH depot
गोंडा। रूटीन ओवरहॉलिन डिपो गोंडा पूर्वोत्तर रेलवे का पहला आरओएच डिपो हो जाएगा। इस डिपो के लिए अभी हाल में पेश किए गए बजट में तीन करोड़ 88 लाख रुपया आवंटन किया गया है। जिससे इस डिपो का और विकास किया जाएगा। डिपो पूर्ण रूप से बन जाने से गोंडा रेलवे में कर्मचारियों की संख्या में काफी इजाफा होगा।
विज्ञापन

बता दें अभी हाल में 1 फरवरी को देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किए गए बजट में रेलवे को दिए गए बजट में गोंडा रेलवे के रूटीन ओवरहालिंग डिपो व आरओएच के लिए 3 करोड़ 88 लाख रुपये का आवंटन किया है। रेलवे इस रकम से आरओएच डिपो आधुनिक संसाधनों से युक्त होकर बनाया जाएगा। जिससे यहां माल गाड़ियों के डिब्बों की रूटीन ओवरहालिंग व मरम्मत किया जाएगा।
विज्ञापन

मालगाड़ियों के डिब्बे की मरम्मत के कार्य से गोंडा रेलवे का पूर्वोत्तर रेलवे में एक अलग पहचान हो जाएगी। इस डिपो के बन जाने से पूर्वोत्तर रेलवे में पहला आरओएच डिपो होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों डिवीजन के रेलवे स्टेशन से मालगाड़ियों के डिब्बे की मरम्मत के लिए गोंडा ही भेजा जाएगा। इस डिपो के बनने से रेलवे यार्ड गोंडा में कर्मचारियों की संख्या में इजाफा होगा। जिससे गोंडा रेलवे यार्ड का एक अलग स्वरूप हो जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्रीने ने बताया कि बजट की रकम मिलते ही इस डिपो को आधुनिक संसाधनों से युक्त बनाया जाएगा। जिसमें किसी तरह से कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओएच डिपो बनने से अभी तक माल गाड़ियों के डिब्बे को रूटीन ओवरहालिंग के लिए अंबाला व मुरादाबाद भेजा जाता था। अब इससे छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही अब डिब्बों की मरम्मत का कार्य गोंडा में ही होगा। इस डिपो में प्रतिदिन मालगाड़ी का एक डिब्बा और महीने में 30 डिब्बों की मरम्मत होने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed