{"_id":"6aa43e73fd12023001069646","slug":"299-smart-classes-found-non-functional-gonda-news-c-100-1-gon1001-165898-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 299 स्मार्ट क्लास मिले निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 299 स्मार्ट क्लास मिले निष्क्रिय
Fri, 11 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के परिषदीय, पीएमश्री और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में संचालित स्मार्ट क्लास की स्थिति को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने गंभीरता दिखाई है। जिले के कुल 541 विद्यालयों में 725 स्मार्ट क्लास संचालित हैं। एक से 10 सितंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार इनमें 426 स्मार्ट क्लास सक्रिय हैं। 299 स्मार्ट क्लास निष्क्रिय प्रदर्शित हो रही हैं।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी निष्क्रिय स्मार्ट क्लास को तत्काल सक्रिय कराया जाए। निरीक्षण में सामने आया कि कई विद्यालयों में स्मार्ट क्लास डिवाइस को ऑनलाइन नहीं किया जा रहा है, जबकि कुछ जगह डिवाइस ऑन होने के बावजूद इंटरनेट से कनेक्ट नहीं किया जा रहा है।
बीएसए ने कहा कि डिवाइस को कम से कम एक घंटे तक इंटरनेट से कनेक्ट रखने पर हेलोएजेंट एप से डाटा सिंक होकर विभागीय पोर्टल पर प्राप्त होगा। यदि इंटरनेट से जुड़े रहने के बाद भी डिवाइस एक्टिव नहीं दिख रहा है तो हेलोएजेंट एप के पुराने वर्जन के कारण समस्या हो सकती है। ऐसे विद्यालयों में तकनीकी टीम के सहयोग से एप अपडेट कराया जा रहा है। संबंधित विद्यालय 7084166183 नंबर पर संपर्क कर हेलोएजेंट एप अपडेट करा सकते हैं। बीएसए ने कहा कि ई-बुक के माध्यम से नियमित शिक्षण कार्य कराएं। इसके लिए विद्यालयों को शिक्षण प्रक्रिया संबंधी वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है।