{"_id":"581389e84f1c1b870dbc1a1c","slug":"20-crore-rupees-turnover-on-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर 20 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर 20 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर उमड़े खरीदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली से पूर्व धनतेरस पर घर की समृद्धि को बढ़ाने के लिए लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। शुक्रवार को अलग-अलग वस्तुओं की खरीद-फरोख्त मेें करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। धनतेरस को खरीदारी करने के लिए लोगों की बाजारों में भीड़ जुटी रही।
दीपावली को लेकर धनतेरस पर हुई जोरदार खरीदारी से कारोबारियों की बल्ले बल्ले रही। धनतेरस को लेकर बाजार में दुकानों पर वस्तुओं की सजावट व उसकी चकाचौंध और खरीदारों की भीड़ से कब रात हो गई, लोगों को पता ही नहीं चला। बाजार में शुक्रवार को धनतेरस की खरीदारी का नजारा देखने लायक रहा। खरीददारों की भारी भीड़ से बाजार की रौनक देर तक गुलजार रही।
धनतेरस पर करीब एक करोड़ रुपये के कपड़े का कारोबार हुआ। धनतेरस पर शोरूम, शॉपिंग माल व अन्य रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर दिन भर खरीदारों का तांता लगा रहा है। दीपावली के दिन नए लिबास पहन कर घर में रोशनी करने के साथ पूजा करने की परंपरा है। इसकी तैयारी के लिए लोगों ने जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन
शहर के ठठेरी बाजार के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी भूपेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि इस दीपावली को लेकर नये फैशन के कामदार कपड़ों की डिमांड रही। ग्राहकों की मांग को देखते हुए कई तरह के कपड़ों का कामदार व कढ़ाई वाले कुर्ता पैजामे का संग्रह किया है। इसके अलावा महिलाओं के लिए उनकी पसंद को देखते हुए नये चलन वाली लांग गाउन, फ्राक व लहंगा आदि मौजूद हैं।
उन्होेंने बताया कि लोग दीपावली तक खरीदारी करेंगे। इसी तरह से शहर के अन्य शॉपिंग मालों में लोगों ने जमकर कपड़े खरीदे। चौकबाजार, एकता बाजार, ठठेरी बाजार में कपड़ों की दुकानें खरीदारों से गुलजार दिखीं। एक कारोबारी ने बताया कि लोग ब्रांडेड व कामदार कपड़ों की ही डिमांड कर रहे हैं।
धनतेरस पर बर्तनों को खरीदना शुभ माना जाता है। बर्तन की खरीदारी की खनक से शुक्रवार को बाजार गूंज उठा। कारोबारियों का कहना है कि जिले भर में धनतेरस पर करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। शहर के एकता बाजार व ठठेरी बाजार में बर्तन खरीदने को लेकर लोगों को भीड़ के चलते अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों को खुश करने के लिए कारोबारियों ने कई तरह का ऑफर दे रखा था। शुक्रवार को लोगों ने घर के लिए बर्तन सेट, प्रेशर कुकर, मिक्सी, जूसर, गीजर, वाटरकूलर, आरओ समेत कई तरह के बर्तनों की खरीदारी की। बाजार में सबसे अधिक बर्तन का कारोबार हुआ। इस बार बाजार में कई तरह के डिजाइनर बर्तनों की खरीदारी हुई।
जिले में शुक्रवार को धनतेरस पर आटोमोबाइल कारोबार ने भी खूब धूम मचायी। कार बाजार व बाइक बाजार भी बूम दिखा। आटोमोबाइल कारोबारियों के मुताबिक जिले भर में करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
शहर के बजाज आटोमोबाइल शोरूम के मालिक अंशुमान पांडेय ने बताया कि धनतेरस पर 200 बाइकों की बिक्री हो चुकी है। इसी तरह से हीरो, सुजूकी, हांडा व महेंद्रा समेत कई बाइक एजेंसियों पर बाइक की खूब बिक्र ी हुई। इसी तरह से कार बाजार में शहर के दो शोरूमों पर लोगों की भारी भीड़ रही। कई लोगों ने पहले से ही कार खरीदने के लिए बु़किंग करा रखी थी। टाटा, महेंद्रा व आरकेबीके शोरूम पर कार खरीदने वालों की भीड़ रही।
घर की समृद्धि को बढ़ाने के लिए धातुओं की खरीदारी करने का प्रचलन और मान्यता है। खास कर लोग चांदी व सोने की ज्वैलरी को खरीददारी को अच्छा मानते हैं। इसी क ो लेकर सराफा बाजार में धनतेरस पर करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इस बार कारोबारियों ने नये फैशन को देखते हुए डिजाइनर ब्रांडेड ज्वैलरी का एक से बढ़कर एक आइटम मंगा रखा था। बाजार में ब्रांडेड व नये लुक वाले जेवर लोगों की पहली पसंद रही। कई कारोबारियों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए कई तरह का ऑफर भी दे रखा था। शहर के सराफा कारोबारी रवि रस्तोगी व शिव कुमार सोनी ने बताया कि लोगों की ओर से नये फैशनेबल व शुद्ध ज्वैलरी की डिमांड रही।
धनतेरस पर लोगों ने घरेलू वस्तुओं के साथ अपनद्ध जरूरत की इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्राङ्खनिक्स वस्तुओं की खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक गैलरी में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। लोगों ने फ्रिज, वाशिंग मशीन, अलमारी आदि के अलावा मोबाइल फोन आदि की जमकर खरीदारी की। इन दुकानों पर कई तरह के ऑफर दिये जाने से बाजार में रौनक रही।
जिले में पटाखा व मिठाई की खूब बिक्री हुई। कारोबारियों का कहना है बाजार में जोरदार खरीद से जान आ गई। जिले में एक-एक करोड़ रुपये की मिठाई व पटाखों की बिक्री हुई है। दीपावली में मुंह मीठा करने व खुशी जताने के लिए लोग पटाखे छुड़ाते हैं।
यह परंपरा काफी पुरानी है। इसमें लोग अपनी हैसियत के मुताबिक खरीद करते हैं। तरह तरह की मिठाइयों के साथ कई तरह के लईया, चीनी का बना गट्टा ,मिठाई का जलवा रहा। इसी तरह से पटाखा बाजार में राकेट ,गन, बंदूक, कई तरह की फुलझड़ी, चटाई, चरखी आदि पटाखों की धूम रही। लोगों ने मिठाई व पटाखों की जमकर खरीदारी की।