फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   18 thousand stolen by breaking the lock of mobile parts shop

मोबाइल पार्टस की दुकान का ताला तोड़कर 18 हजार की चोरी

Fri, 23 Jul 2021 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
18 thousand stolen by breaking the lock of mobile parts shop
गोंडा। थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर दो बैंकों के बीच स्थित एक मोबाइल पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 18 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह दुकानदार को वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो जांच करने के बजाय पुलिसकर्मी उसे दबाने में जुट गए। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस जांच करने का दावा कर रही है। थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस ड्यूटी पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया माफी गांव का रहने वाला उमेश कुमार थाने से 50 मीटर की दूरी पर स्थित इंडियन बैंक के बगल मोबाइल पार्ट की दुकान करता है। बृहस्पतिवार की शाम वह दुकान बंद कर अपने घर गया था। शुक्रवार की सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। उमेश कुमार के मुताबिक चोर करीब 18 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। उमेश कुमार थाने पर पहुंचा तो बैंक के बगल चोरी की घटना सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।
रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिसकर्मी वारदात को दबाने में जुटे रहे। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करने का दावा कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष सभाजीत सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।
पीड़ित उमेश कुमार की दुकान इंडियन बैंक से सटी हुई है। दुकान के सामने ही प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा भी है। दोनों बैंकों पर सुरक्षा के लिए दो दो पुलिसकर्मियों की पिकेट ड्यूटी लगाई जाती है।

इसके अलावा पुलिस रात्रि गश्त करने का दावा भी करती है। बावजूद इसके बैंक के बगल चोरी की वारदात हो जाना पुलिस गश्त पर बड़ा सवाल है। वहीं पीड़ित उमेश का कहना है कि चार माह पहले भी उसके दुकान पर चोरी हो चुकी है। तब भी चोर 15 हजार की नकदी समेत 60 हजार का सामान उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed