{"_id":"5b4a26024f1c1b48748b4aed","slug":"171531586050-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दतई गांव में 15 हजार रुपए नकदी व दो लाख के गहने पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दतई गांव में 15 हजार रुपए नकदी व दो लाख के गहने पार
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 हजार नकद व दो लाख के गहने पार
गोंडा। पूरे दतई गांव में शुक्रवार देर रात एक घर के पीछे की दीवार के सहारे छत के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने 15 हजार रुपए नकदी व सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। चोरी गए गहनों की कीमत दो लाख रुपये है।
थाना धानेपुर क्षेत्र के पूरे दतई गांव के रहने वाले अलहाद तैय्यब अली पुत्र आलादीन ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह परिवार के संग गर्मी के कारण घर की छत पर सो रहे थे।
तभी देर रात चोर घर के पीछे के रास्ते छत पर चढ़ और घर के अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखा संदूक उठा ले गए। जिसमें 15 हजार रुपए नकदी, बहू सहीना बानो, बेटी व पत्नी के गहने सोने की एक नथुनी, एक सेट झाला, एक सेट टप्स, एक अंगूठी, दो सेट बाली, मंगलसूत्र, चांदी की चार अंगूठी, तीन सेट पायल, चांदी का दो सिक्का था।
विज्ञापन
अलहाद तैय्यब अली ने बताया कि चोरी का पता उन्हें शनिवार की सुबह तब चला जब वह सोकर उठे। घर से दो सौ मीटर की दूरी पर मक्के के खेत में संदूक टूटा मिला और कपड़े बिखरे पड़े थे।
अलहाद तैय्यब अली ने चोरी गए गहनों की कीमत दो लाख बताई है। अलहाद तैय्यब अली ने थाना धानेपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।