फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अखिलेश की मेट्रो, चला रहे योगी- पंडित सिंह

अखिलेश की मेट्रो, चला रहे योगी- पंडित सिंह

Wed, 06 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश की मेट्रो, चला रहे योगी- पंडित सिंह
अखिलेश की मेट्रो चला रहे योगी : पंडित सिंह
विज्ञापन

सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में योगी सरकार पर बरसे सपाई

गोंडा। नगर के गांधी पार्क में मंगलवार को आयोजित समाजवादी पार्टी के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मलेन में बूथवार सक्रिय सदस्यों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो सौगात लखनऊ शहर को मेट्रो के रूप में दी थी उसका दोबारा उद्घाटन कर रहे हैं योगी। कहा कि योगी ने साबित कर दिया कि वो दूसरों के कामों को अपने हित में प्रसारित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। पंडित सिंह ने कहा कि मेट्रो में डिब्बा चाहे जो जोड़ लें, इंजन तो अखिलेश का ही होगा।


प्रभारी एवं पूर्व विधायक स्याद अली ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, मजबूत कार्यकर्ताओं से पार्टी मजबूत होती है। पूर्व राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि एक तरफ भाजपा चीनी उत्पादों का विरोध करती है और दूसरी ओर प्रधानमंत्री दो दिन से चीन के राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत करने में लगे हैं। एमएलसी रणविजय सिंह ने कहा कि यदि स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पहले से जानते थे कि अगस्त माह में मौतें होती रहती हैं तो रोकने का इंतजाम क्यूं नहीं किया। सपा जिलाध्यक्ष सूरज सिंह ने कहा कि पूर्व की अखिलेश सरकार ने जनपद को लखनऊ-जरवल मार्ग के लिए 458 करोड़ रूपए दिए थे, लेकिन मौजूदा सरकार ने साजिश के तहत इस महत्वपूर्ण रोड को एनएच में शामिल करने की घोषणा की है और यह रोड फोरलेन से टू लेन में तब्दील हो गयी है। सम्मेलन को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, नंदिता शुक्ला, रामप्रताप सिंह, राम बिशुन आजाद, कमरूद्दीन, शमीम अच्छन, जेपी श्रीवास्तव, बब्बू बिशेन ने संबोधित किया। संचालन राम सबूरे मिश्र ने किया। महेश सिंह, मदन मोहन मिश्रा, प्रमोद पांडेय, शिव संपत सिंह, अनिल कालिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed