फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आयुक्त ने निर्माणाधीन एल्गिन चरसड़ी रिंग बांध की ली जानकारी

आयुक्त ने निर्माणाधीन एल्गिन चरसड़ी रिंग बांध की ली जानकारी

Tue, 29 May 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
आयुक्त ने निर्माणाधीन एल्गिन चरसड़ी रिंग बांध की ली जानकारी
युद्धस्तर पर कराया जाए रिंग बांध का काम : कमिश्नर
विज्ञापन


गोंडा। कमिश्नर सुदेश कुमार ओझा ने मंगलवार को एल्गिन चरसड़ी रिंग बांध के निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी जेबी सिंह व मुख्य अभियंता बाढ़ खंड तथा अन्य अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।

आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त ने रिंग बांध के निर्माण की वर्तमान प्रगति तथा बाढ़ प्रभावित नकहरा गांव जहां पर रिंग बांध बनाया जा रहा, स्थानीय लोगों से बातचीत कर संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट देने के आदेश एसडीएम करनैलगंज माया शंकर यादव तथ एक्सईएन बाढ़ खण्ड को दिए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने निर्देश दिए नकहरा गांव में जहां पर रिंग बांध का कार्य अभी ज्यादा शेष है वहां पर जनसहयोग से युद्धस्तर पर काम कराएं जिससे बाढ़ से पूर्व रिंग बांध बन जाए और कम से कम नुकसान हो तथा ज्यादा लोग प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ तैयारियों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा प्रबन्धन के लिए जिस भी विभाग की जो भी जिम्मेदारी हो वे उसे पूरी जिम्मेदारी केे साथ समय से पूर्ण करवाएं तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी करें।

आयुक्त ने निर्देश दिए केे बाढ़ प्रभावित सभी गांवों में शत-प्रतिशत टीकाकरण करवा दिया जाय, इसके लिए हर गांव, हर मजरे में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण 15 दिनों के अंदर करें तथा पशुओं का टीकाकरण अनिवार्य रूप से करा दिया जाए।

बाढ़ प्रभावित ब्लाकों जैसे करनैलगंज, परसपुर, बेलसर, तरबगंज तथा नवाबगंज क्षेत्र में अभियान चलाकर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बाढ़ क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के लिए नलों का उच्चीकरण व बाढ़ के दौरान पशुओं के लिए चारे तथा केरोसिन आदि की व्यवस्था कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


बैठक में सीडीओ गोंडा अशोक कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त बीके पाठक, एसडीएम करनैलगंज माया शंकर यादव, मुख्य अभियन्ता बाढ़ खण्ड देवीपाटन मण्डल, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड गोंडा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed