फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पहले चीनी मिल ने अब बैंक ने किसानों का 10 करोड़ दबाया

पहले चीनी मिल ने अब बैंक ने किसानों का 10 करोड़ दबाया

Wed, 06 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
पहले चीनी मिल ने अब बैंक ने किसानों का 10 करोड़ दबाया
पहले चीनी मिल अब बैंक ने दबाया किसानों का 10 करोड़
विज्ञापन

85 फीसदी चीनी कुर्क होने के बाद बजाज चीनी मिल ने किया था भुगतान
स्टाफ की कमी बताकर बैंक ने रोका किसानों का बकाया
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। आसमान से गिरा खजूर में अटका... वाली कहावत इस समय किसानों के गन्ना मूल्य को किसानों के खाते में न भेजने से जिले के अग्रणी बैंक इलाहाबाद बैंक पर फिट बैठ रही है। किसानों के गन्ना मूल्य को पहले बजाज चीनी ने रोका और अब इलाहाबाद बैंक ने किसानों का 10 करोड़ रुपये दबा लिया है। बकाया न मिलने से करीब आठ हजार गन्ना किसान परेशान हैं।
इलाहाबाद बैंक किसानों के इस पैसे को किसानों के खाते में भेजवाने के बजाए कई दिनों से अपने पास रोक रखा है। जबकि बजाज कुन्दरखी चीनी मिल क्षेत्र के करीब आठ लाख किसान लम्बे समय से अपने बैंक खाते में पैसा आने के इंतजार में हैं। बताया जाता है कि बैंक ने स्टाफ की कमी का हवाला बताकर किसानों की गाढ़ी कमाई को कुछ दिन के लिए दबा लिया है। जिले की एक मात्र बजाज कुन्दरखी चीनी मिल ने किसानों के गन्ना मूल्य का पैसा फंसा रखा है। जबकि बलरामपुर ग्रुप की अन्य सभी चीनी मिलों की ओर से तय समय में ही किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। बजाज चीनी मिल की चीनी व शीरे आदि को जिला प्रशासन ने कुर्क कर रखा है। चीनी मिल के प्रबंधतन्त्र व जिला प्रशासन के संयुक्त बैंक खाते में बिकने वाली चीनी का 85 प्रतिशत धन किसानों के गन्ना मूल्य बकाए के भुगतान के लिए अधिग्रहित किया गया है। बजाज चीनी मिल की ओर से इस सप्ताह में बकाया गन्ना मूल्य का करीब 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। लेकिन उसे इलाहाबाद बैंक ने किसानों के खाते में नही भेजवाया। बताया जाता है कि किसान चीनी मिल व गन्ना विभाग और अपने खाते वाले बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। वहां से किसानों को बताया गया है कि मिल की ओर से 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। लेकिन किसान हैरान हैं कि पैसा उनके खाते में अभी तक क्यों नही पहुंचा है। किसानों को जानकारी दी गई कि अभी जहां मिल का खाता है उस इलाहाबाद बैंक ने ही किसानों के धन को ट्रांसफर नही किया है।
विज्ञापन

इनसेट
गन्ना मूल्य न मिलने से किसानों के ठप पड़े काम
गोंडा। गन्ना किसानों की प्रमुख नगदी फसल है। जो फिलहाल चीनी मिल की मनमानी से यह उधारी की फसल बनी हुई है। किसानों के गन्ना बेचे छह माह से अधिक हो चुके हैं और उन्हें अभी तक गन्ने का मूल्य नही मिल सका है। गन्ना मूल्य न मिलने से किसानों का कई बड़ा काम ठप पड़ गया है। कई किसान अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए फीस अदा नही कर पा रहे हैं तो कई के घरों में शादी टल चुकी है। यही नही तमाम किसानों के रोजमर्रा के खर्च के लिए गन्ने का पैसा ही मात्र एक नगदी आधार है। दूसरी ओर इसी पैसे से किसानों को धान,मक्का,अरहर आदि की फसलों में भी खाद व दवाओं की की खरीद करनी है। ऐसे में गन्ने का पैसा न मिलने से किसान का विकास रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बजाज चीनी मिल के गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति
* कुल गन्ना खरीद- 73.02 लाख क्विंटल
* कुल देय गन्ना मूल्य- 22182.24 लाख रुपये
* कुल गन्ना मूल्य भुगतान- 18899.76 लाख रुपये
* कुल बकाया गन्ना मूल्य- 3282.48 लाख रुपये

इनसेट
गन्ना किसानों का जो पहले पैसा आया था वह जा चुका है कुछ और पैसा हाल में आया है उसे भेजा जा रहा है। एक-दो दिन में पूरा पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। बैंक में कम स्टाफ व काम की अधिकता से कुछ समय लग रहा है। किसानों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा।
- हीरा सिंह, एजीएम इलाहाबाद बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed