{"_id":"59b023744f1c1be97f8b4663","slug":"131504715636-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में लापरवाही पर तीन जेई सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में लापरवाही पर तीन जेई सस्पेंड
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व वसूली में लापरवाही पर तीन जेई सस्पेंड
तीनों जेई अभी अंडर ट्रेनी, संगठन में जबरदस्त आक्रोश
विराध के बाद सहायत अभियंता निलंबन वापस
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। राजस्व वसूल में लापरवाही के कारण पावर कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता ने बुधवार को तीन अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया। दूसरी तरफ सहायक अभियंताओं के जबरदस्त विरोध के बाद बुधवार को मुख्य अभियंता एनके मिश्र ने नानपारा में तैनात एसडीओ का निलंबन तो वापस ले लिया। ।
बलरामपुर के उतरौला में तैनात अवर अभियंता जयप्रकाश पाल, बहराइच के बंजारन टांडा और बेहड़ा बिजलीघर की जिम्मेदारी संभाल रहे अवर अभियंता आलोक कुमार मौर्या और महसी बिजलीघर के अवर अभियंता राजतिलक को कम राजस्व वसूली करने के मामले में बहराइच व बलरामपुर के अधीक्षण अभियंताओं ने निलंबित किया है। जिन्हें अभी अपनी ड्यूटी करते हुए केवल तीन से चार महीने का समय ही बीता है। सस्पेंड हुए इन अंडर ट्रेनी अवर अभियंताओं को लेकर जेई संगठन में जबरदस्त आक्रोश है। वहीं मुख्यालय छोडक़र गायब रहने के मामले में एसडीओ नानपारा पहले उसका तबादला किया गया और बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया। जिसे लेकर मंगलवार को पूरे दिन मुख्य अभियंता कार्यालय में अभियंताओं की भीड़ जुटी रही। हालांकि सहायक अभियंताओं के जबरदस्त विरोध को देखते हुए बुधवार को मुख्य अभियंता एनके मिश्र बैकफुट पर आ गए और उन्होंने नानपारा में तैनात एसडीओ का निलंबन वापस ले लिया। लेकिन इसी बीच बहराइच में दो तो बलरामपुर में तैनात एक अवर अभियंता को कम राजस्व वसूली के मामले में यहां तैनात अधीक्षण अभियंताओं ने निलंबित कर दिया है।
इस मामले से आक्रोशित जेई संगठन ने काम बदं कर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने गुरुवार से काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी है। जेई संगठन के नेताओं का कहना है कि पावर कारपोरेशन के बड़े अधिकारी अपनी गल्तियों को छिपाने के लिए छोटे कर्मचारियों को निलंबित कर रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। क्योंकि आनलाइन राजस्व वसूली के लिए पूरे मंडल में न तो किसी बिजलीघर पर लैपटॉप लगाए गए हैं, न ही बिल बंटवाए गए हैं। जिस कंपनी को बिलिंग का ठेका दिया गया है, उससे अधिकारियों की सांठगांठ है।