फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   13 crore to 793 gram panchayats will be developed

गोंडा: 13 करोड़ से 793 ग्राम पंचायतों का होगा विकास

Thu, 16 Feb 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
13 crore to 793 gram panchayats will be developed
बलरामपुर। गांवों के विकास के लिए 15वें वित्त आयोग की दूसरी किस्त के रूप में सरकार ने जिले को 13 करोड़ रुपये का बजट दिया है। इस धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे। गांवों की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की तरफ से वर्ष 2022-23 के लिए सरकार ने अनटाइड ग्रांट की दूसरी किस्त के रूप में जिले को 13 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया है। इसमें एक करोड़ 95 लाख रुपये जिला पंचायत को और एक करोड़ 95 लाख रुपये क्षेत्र पंचायतों को दिया जाएगा। शेष बजट ग्राम पंचायतों के विकास पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


इस धनराशि से 793 ग्राम पंचायतों में नाली व खड़ंजों का निर्माण, शौचालय व पंचायत भवन की मरम्मत व इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त गांव में शुद्ध पेयजल, वर्षा जल संचयन एवं शौचालय के रखरखाव सहित अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में भी इस धनराशि का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed