फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ट्रैक मरम्मत के चलते पांच घंटे का मेगा ब्लाक आज

ट्रैक मरम्मत के चलते पांच घंटे का मेगा ब्लाक आज

Sat, 14 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक मरम्मत के चलते पांच घंटे का मेगा ब्लाक आज
ट्रैक मरम्मत के चलते आज पांच घंटे का मेगा ब्लॉक
विज्ञापन


गोंडा। गोंडा रेलवे यार्ड व गोंडा-करनैलगंज के मध्य ट्रैक व अन्य मरम्मत के चलते करीब पांच घंटे का मेगा ब्लॉक किया जाएगा। जिससे यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। रेलवे ने ट्रैक व अन्य रेलवे में सुधार के लिए अब सिर्फ रविवार को ही मेगा ब्लाक करने का निर्णय किया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि प्रतिदिन ट्रैकों की मरम्मत के चलते ट्रेनें लेट हो जाती हैं। इससे निर्णय लिया गया है कि ट्रैक, सिग्नल व अन्य की मरम्मत का कार्य केवल रविवार को ही किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए पांच से छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। 15 जुलाई को गोंडा से करनैलगंज के मध्य ट्रैक की मरम्मत होगी। उन्होंने यात्रियों को सलाह दी कि रविवार को कम से कम यात्रा करें, क्योंकि रेलवे बोर्ड ने 15 जुलाई व रविवार से मेगा ब्लॉक लेने का योजना शुरू करने जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मेगा ब्लॉग प्रत्येक रविवार को ही होगा। इस मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों की गति पर ब्रेक लग जायेगा। रेलवे बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक वर्तमान समय में ट्रेनों को सुरक्षित संचालन निष्पादित करने के लिए रेलवे द्वारा प्रति दिन ब्लॉक लेकर कार्य करवाया जा रहा था जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है और इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता है।


साथ ही सुचारू रूप से मरम्मत का कार्य भी नहीं हो पाता है। इसलिए रेलवे बोर्ड ने निर्णय लिया है कि अब केवल हर रविवार को 4 से 6 घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर ट्रैक व अन्य का मरम्मत का कार्य किया जायेगा। इस योजना लागू हो जाने के बाद अब यात्रियों को अब ध्यान रखना होगा कि कम से कम रविवार को यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed