फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पनी सुरक्षा को छात्राएं सीखे मार्शल आर्ट

अपनी सुरक्षा को छात्राएं सीखे मार्शल आर्ट

Tue, 05 Dec 2017 10:14 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
पनी सुरक्षा को छात्राएं सीखे मार्शल आर्ट

विज्ञापन
अपनी सुरक्षा को छात्राएं सीखे मार्शल आर्ट

गोंडा। जिले के स्कूल कालेजों की छात्राएं अपनी सुरक्षा के लिए अब मार्शल आर्ट सीखेंगी। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन दस स्कूलों की तीन हजार छात्राओं को मार्शल आर्ट का निशुल्क प्रशिक्षण दिलायेगा। मंगलवार से इस प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। सेंट जेवियर्स स्कूल में कैंप लगाकर मंगलवार को पहले दिन पांच सौ छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।

स्कूल कालेजों में पढने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रदान करने की पहल जिला ताइक्वांडो एसोसिशन ने की है। एसोसिएशन की तरफ से छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण के बाद छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपने मुसीबत में अपना बचाव कर सकेंगी। ताइक्वांडो एसांसिएशन के जिला सचिव प्रत्यूषराज ने बताया कि एसोसिएशन व टाटा टी के संयुक्त तत्वाधान में इन बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण ुयिा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सेंट जेवियर्स स्कूल में पांच सौ छात्राओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिग दी गई और उन्हे आत्मरक्षा के तरीके बताए गए। प्रत्यूष राज ने बताया कि महर्षि विद्या मंदिर,श्री रघुकुल विद्यापीठ,एम्स एकाडमी,रोजवुड इंटर कालेज,सेंब् थामस स्कूल,श्रीराम पब्लिक स्कूल,सेंट एंथोनी व रवि चिल्ड्रेन एकाडमी समेत दस स्कूलों की तीन हजार बालिकाओं को निशुल्क ट्रेनिंग दिए जाने की योजना है। मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक अमरीश सैनी,अरुणचंद ्रनागर,दीक्षा सिंह,हरिओम,रोहित सोनकर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed