फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   11 miscreants of Gonda arrested in Dehradun

Gonda News: गोंडा के 11 बदमाश देहरादून में गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
11 miscreants of Gonda arrested in Dehradun
देहरादून/गोंडा। दून में डकैती डालने आए गोंडा के गिरोह के 11 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये बदमाश यहां किराये के मकान में रह रहे थे। क्षेत्र में एक घर को डकैती के लिए चिह्नित भी कर लिया था। आरोपियों के पास से छर्रे वाली पिस्तौल, नकदी और खुखरी बरामद हुई है। डकैती की योजना बनाने और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि नेहरू कॉलोनी पुलिस और एसओजी को क्षेत्र में कुछ संदिग्धों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी। चेकिंग शुरू की गई तो मंगलवार रात पता चला कि 10-12 लोग मोथरोवाला में खड़े हैं और किसी घटना को अंजाम देने की बात कर रहे हैं। उनके पास हथियार भी हो सकते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से 11 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों के पास से छर्रे वाली एक पिस्तौल, दो खुखरी, 28 मोबाइल और 38 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन




आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे करीब पांच दिन पहले गोंडा से देहरादून आए थे। उनकी एक परिचित यहां एक अस्पताल में काम करती है। उसने उन्हें किराये के दो मकान दिलाए थे। सभी यहां पर बड़ी घटना करने की फिराक में थे। आरोपियों के अनुसार, उन्होंने नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक घर को डकैती के लिए चिह्नित किया था। इससे पहले उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के अलग-अलग घाटों पर टप्पेबाजी भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये हैं आरोपियों के नाम

-संजय निवासी नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा

-सोनू निवासी जुडईपुरवा, मनकापुर, गोंडा

-अविनाश कुमार निवासी वनकसिया, मोतीगंज, गोंडा

-श्रवण कुमार निवासी नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा

-अमन कुमार निवासी किरिया, बसणोपुर, मोतीगंज, गोंडा

-लवकुश निवासी नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा

-रणजीत निवासी नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा

-त्रिलोकी निवासी बीरापुर, मोतीगंज, गोंडा

-धर्मेंद्र निवासी बचेतपुरा, नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा

-रामपाल निवासी बचेतपुरा, नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा

-मनीष निवासी बचेतपुरा, नक्षयपुरवा, मनकापुर, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed