फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मंडलायुक्त ने विधायक संग किया प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ

मंडलायुक्त ने विधायक संग किया प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ

Tue, 05 Mar 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने विधायक संग किया प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ
डेढ़ लाख श्रमिकों को मिलेगा पेंशन योजना का लाभ
विज्ञापन


गोंडा। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन मुहैया कराने के लिए लागू की गई प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का सोमवार को मंडलायुक्त ने सदर विधायक संग मिलकर शुभारंभ किया।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में सदर विधायक ने श्रमिकों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 18-40 आयु वर्ग के श्रमिक इस योजना में अंशदान कर इसकी लाभ उठा सकेंगे। जिले के करीब डेढ़ लाख श्रमिकों को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असंगठित क्षेत्र श्रमिकों को उनके बुढ़ापे में पेंशन मुहैया कराने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री मानधन योजना लागू की है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के उन श्रमिकों को पेंशन मुहैया कराना है जो दैनिक मजदूरी कर अपनी जीवन यापन करते हैं।

इस तरह के श्रमिक इस योजना में अंशदान कर 60 वर्ष की आयु के बाद मासिक पेंशन प्राप्त कर सकेंगे। सोमवार को मंडलायुक्त नरेंद्र कुमार ने भाजपा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के साथ इस योजना का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिक जिनके संबंध में आज तक किसी भी सरकार ने चिंता नहीं की, ऐसे श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेंशन की योजना लाकर क्रांतिकारी कदम उठाया है।

इस योजना में अंशदान कर श्रमिक पेंशन योजना का लाभ उठा सकेंगे। मंडलायुक्त महेंद्र कुमार ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रम विभाग में पंजीकरण कराना होगा।

18-40 आयु वर्ग के ऐसे श्रमिक जिनके मासिक आय 15 हजार से कम है वह आधार कार्ड व बैंक खाते के साथ पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद श्रमिकों को मालिक रूप से इस योजना के तहत अंशदान करना होगा।

18 वर्ष के श्रमिकों के लिए न्यूनतम 55 रुपये, 18-40 वर्ष तक के श्रमिक 100 रुपये व 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिक 200 रुपये अंशदान कर इस योजना में शामिल हो सकेंगे।

श्रमिकों के अंशदान के बराबर की धनराशि केंद्र सरकार भी जमा करेगी। 60 वर्ष तक की आयु पूरी करने के बाद श्रमिकों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने योजना के शुभारंभ का प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी देखा।


कार्यक्रम में सदर विधायक ने श्रमिकों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार,कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, विधायक मेहनौन प्रतिनिधि मनोज तिवारी, उप श्रमायुक्त शमीम अख्तर,श्रम प्रवर्तन अधिकारी अब्बास, बीएसए मनीराम सिंह, अजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed