फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth tried self-immolation

शिवपाल से मिलने से रोकने पर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 13 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth tried self-immolation
शिवपाल से मिलने से रोकने पर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश
टाउन नेशनल इंटर कालेज में मंगलवार को जनसभा आयोजित थी। दिन में करीब सवा दो बजे लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव के भाषण से पहले हैलीपैड के पास खड़े नंदगंज थाना क्षेत्र के किशोहरी गांव निवासी सत्येंद्र बिंद (18)  ने शिवपाल यादव से मिलने से रोकने पर अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। आग लगते ही वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों ने आग को बुझा दिया। आनन-फानन में पुलिस झुलसे युवक को लेकर पहले सामुदायिक स्वास्थ केंद्र और वहां से बीएचयू (वाराणसी) ले गई।
विज्ञापन


झुलसे युवक के परिवार वालों का आरोप है कि उसे गांव के कोटेदार ने फर्जी मुकदमे में फंसाया था। इसी संबंध में वह शिवपाल यादव से मिलने के लिए गया था। इस घटना की जानकारी लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव को नहीं हो सकी।जानकारी के अनुसार टाउन नेशनल इंटर कालेज परिसर में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की आज सभा थी। इस सभा में मंत्रीद्वय सहित सपा के अन्य नेता के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हैलीपैड के पास नंदगंज थाना क्षेत्र के किशोहरी गांव निवासी रामसूरत बिंद का पुत्र सत्येंद्र बिंद (18) वर्ष खड़ा था।
विज्ञापन


शिवपाल यादव जैसे ही हेलीपैड पर उतरकर सभास्थल की तरफ बढ़े, वैसे ही हाथ में पत्रक लिया सत्येंद्र उनकी तरफ बढ़ा। उसे आगे बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। शिवपाल मंच पर चले गए और दीप प्रज्जवलित करने के बाद मंच पर मंत्रीद्वय के साथ बैठ गए। काफी भीड़ होने पर जब सत्येंद्र को ऐसा लगा कि वह शिवपाल यादव से मिलकर अपनी फरियाद नहीं सुना पाएगा, उसने पास में मौजूद पेट्रोल अपने शरीर पर छिड़ककर अपने आप को आग के हवाले कर लिया। उसके शरीर ञसे आग की लपटें उठता देख वहां मौजूद तैनात पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों ने आनन-फानन में आग को बुझाया। सत्येंद्र के शरीर का ऊपरी हिस्सा करीब 40 फीसदी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक अन्य लोग कुछ समझ पाते, पुलिस कर्मी सत्येंद्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर चले गए। परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सत्येंद्र को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। युवक द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश करने की जानकारी लोक निर्माण मंत्री तक नहीं पहुंच सकी। भाषण समाप्त होने के बाद अधिकांश लोगों को घटना की जानकारी हुई।

सत्येंद्र के चाचा सुरेश बिंद ने आरोप लगाया कि गांव का कोटेदार मनमानी करता था। वह राशन नहीं देता था। इसकी शिकायत हम लोगों ने उच्चाधिकारियों से  की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोटेदार धर्मेन्द्र गुप्ता और ग्राम प्रधान ने मिलकर सत्येंद्र को छेड़खानी के फर्जी मामले में फंसाया था। इसी की शिकायत करने के लिए आज वह मंत्री शिवपाल यादव से मिलने के लिए पहुंचा था। इस संबंध में नंदगंज थानाध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि 5 मई 2016 को कोटेदार धर्मेन्द्र गुप्ता ने सत्येंद्र के खिलाफ घर में घुसकर युवती से छेड़खाड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।



पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। नाबालिग होने के कारण वह जमानत पर छूटा था। इस संबंध में एएसपी सिटी केशवचंद्र गोस्वामी ने बताया कि सत्येंद्र के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जहां तक उसका आरोप है कि कोटेदार और प्रधान ने मिलकर उसे छेड़खानी में फर्जी तरीके से फंसाया था, उसकी जांच की जाएगी। जांच में अगर कोटेदार और ग्राम प्रधान दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राशन वितरण में अनियमितता की जांच पूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed