{"_id":"6aca9e5b8d4c24b99601107d","slug":"goddess-to-be-enshrined-in-474-pandals-no-one-has-obtained-an-electricity-connection-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161908-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 474 पंडालों में विराजेंगी मां, बिजली कनेक्शन किसी ने नहीं लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 474 पंडालों में विराजेंगी मां, बिजली कनेक्शन किसी ने नहीं लिया
विज्ञापन
कामाख्या देवी। संवाद
गाजीपुर। जनपद में 474 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। अकेले शहर में 65 स्थानों पर मां जगदंबा की प्रतिमाएं रखी जाएंगी। दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न विभागों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सड़कों की मरम्मत से लेकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी है। जबकि इन पंडालों में बिजली कनेक्शन के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया है।
नगर पालिका की ओर से शहर में सड़कों के गड्ढे का मरम्मत करने का कार्य किया जा रहा है। विशेष तौर पर पंडालों को जाने वाले मार्गों पर नगर पालिका प्रशासन का विशेष ध्यान है। साथ ही नालियों की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है।
बिजली निगम की ओर से ढीले तारों को कसने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही तारों के ऊपर लटके पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। दुर्गा पंडालों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लिए जाने का प्रावधान किया गया है। बिजली निगम में अभी कोई आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन
नवरात्र के सप्तमी तक बिजली कनेक्शन आने की उम्मीद है, क्योंकि इसके बाद पंडालों में सजावट व लाइटिंग के कार्य की जरूरत पड़ती है। वहीं एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में 474 स्थानों पर दुर्गा पंडाल बनाने का कार्य किया जा रहा है।