{"_id":"6aca9f999cc69f92e00304e3","slug":"fir-registered-against-four-people-including-a-father-and-son-following-a-court-order-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161928-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: न्यायालय के आदेश पर पिता और बेटे सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: न्यायालय के आदेश पर पिता और बेटे सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला और उसके बेटे की पिटाई करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को पिता और बेटे सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि करहिया गांव निवासिनी प्रमिला देवी ने तहरीर देकर बताया कि न्यायालय में भूमि, मकान, चहारदीवारी का मामला विचाराधीन है। बीते 27 अप्रैल को वह अपने घर में बेटों के साथ मौजूद थीं।
उसी समय करीब दो बजे दिन में बृजकिशोर सिंह और उसका बेटा यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात कुनाल उर्फ राजू, राहुल और विशाल और सात अज्ञात मकान पर आ गए और विवादित भूमि की पश्चिमी चहारदीवारी का उत्तर तरफ से गिरा दिए और उसी दिन शाम करीब चार बजे तोड़ी गई दीवार के पास ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने लगे।
विज्ञापन
जब पीड़िता, उनके बेटों और परिजनों ने मिट्टी गिराने का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर दिया। हम सभी लोग अपनी जान बचाकर घर में भागे तो हमलावरों ने घर में घुसकर उसे और उसके लड़के के साथ मारपीट की, जिससे दो बेटों का सिर फट गया।
महिला ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले में पहनी हुई ज्वैलरी आरोपियों ने छीन ली। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।