{"_id":"6aca9f3f5458ed4968026912","slug":"dc-mnrega-summoned-secretaries-and-employment-servants-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-161913-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डीसी मनरेगा ने सचिवों व रोजगार सेवकों को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डीसी मनरेगा ने सचिवों व रोजगार सेवकों को किया तलब
विज्ञापन
बिरनो। वीबीजीरामजी योजना के विकास कार्यों को लेकर शनिवार को विकास खंड परिसर में बैठक हुई। डीसी मनरेगा विजय यादव ने विकास खंड की प्रगति सबसे निचले पायदान पर होने पर नाराजगी जताई। साथ ही ग्राम सचिवों और रोजगार सेवकों से जवाब-तलब किया।
डीसी मनरेगा ने प्रत्येक ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान से योजना के तहत कार्यों की प्रगति कम होने का कारण पूछा। उन्होंने निर्देश दिया कि गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाए और योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित सचिव या ब्लॉक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक पहुंचाने और गांवों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्यों का समयबद्ध संचालन जरूरी है।
विज्ञापन
इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। बैठक में रोजगार सेवकों को भी कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी अब्बास हसन नकवी, बीडीओ पंचायत अनिल कुमार, अभिमन्यु सिंह मन्नू, राजेंद्र यादव, पप्पू आदि मौजूद रहे।