हमीद सेतु गाजीपुर पर दोनों तरफ पसरे बालू को क्षेत्रीय युवाओं की टोली ने रविवार को फावड़ा, झाडू आदि से साफ किया। इस दौरान सड़क पर चल रहे राहगीरों ने भी हाथ बंटाया। सड़क पर पसरे बालू की वजह से वाहन चालक सरक कर गिर जा रहे थे और घायल हो जाते थे।
सेना की तैयारी में जुटे इन युवाओं के इस कार्य की लोगों ने सराहना की। हमीद सेतु पर सुबह शाम क्षेत्र के सैकड़ों युवक पुलिस, सेना आदि भर्तियों के लिए दौड़ लगाते हैं। उनकी नजर जब इकट्ठे हुए बालू पर पड़ी उन्होंने प्रशासन को आइना दिखाते हुए स्वयं फावड़ा उठाया और सुबह से सफाई शुरू कर दी। सेना की तैयारी में लगे सनोज यादव ने बताया कि यह कार्य भी देशभक्ति से कम नहीं है।
प्रशासन की निगाहें बालू के अंबार पर हमेशा पड़ती रहती है। लेकिन उन्हें कोई चिंता नहीं आए दिन लोग इसमें फंस कर चोटिल हो रहे हैं। जिससे हम लोगों ने बीड़ा उठाया कि जब तक दोनों तरफ से बालू हटा नहीं लेंगे तब तक चैन नहीं लेंगे। इस कार्य में सोनू यादव, धर्मेंद्र यादव ,अनिल यादव, गोपाल कश्यप ,दीपक यादव, कन्हैया आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।