गाजीपुर। शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम चीतनाथ, झुन्नुलाल चौराहा, स्टीमर घाट, मिश्रबाजार, रेलवे स्टेशन, नवाब साहब का पोखरा और तुलसीया का पुल मोहल्ले में स्थापित सात गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
नगर पालिका की ओर से रजागंज स्थित काली मंदिर के पास बनाए गए कृत्रिम तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। शहर में 11 स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इनमें से चार प्रतिमाओं का विसर्जन अभी बाकी है। एक-एक प्रतिमा का विसर्जन 19 और 21 सितंबर को, जबकि दो प्रतिमाओं का विसर्जन 25 सितंबर को किया जाएगा।

अनौनी बाजार से विश्वकर्मा प्रतिमा को विर्सजन के लिए लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद