फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies by drowning in pit dug for drain construction

Ghazipur News: नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर युवक की मौत

Fri, 11 Oct 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in pit dug for drain construction
सादात। थाना क्षेत्र के सैदपुर-सादात मार्ग स्थित यूनियन बैंक एवं बस स्टैंड के बीच नाला निर्माण के खोदे गए चार फीट गड्ढे में भरे पानी में डूबकर बृहस्पतिवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक पुत्र के साथ बकरियों को लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी शमीम उर्फ सोनू (40) सुबह बेटे आयान के साथ बकरियों को लेकर खेत की तरफ गया था। दोपहर में वह बकरियों के लेकर घर जा रहा था। पुत्र आगे-आगे बकरियों को लेकर जा रहा था। इधर शमीम उर्फ सोनू सैदपुर सादात मार्ग स्थित यूनियन बैंक एवं बस स्टैंड के बीच में नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर पड़ा और उठ नहीं पाया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इधर पुत्र जब घर पहुंचा तो कुछ देर बाद युवक के नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इधर में पानी भरे नाले में डूबे युवक को देख लोगों को भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पानी से बाहर निकलवाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थई। थानाध्यक्ष कैशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नाले में डूबने से युवक की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

सैदपुर- सादात के दोनों तरफ 200 मीटर तक नाले का हो रहा निर्माण
सादात। थाना क्षेत्र के सैदपुर- सादात मार्ग के दोनों तरफ एनएचआई द्वारा 200 मीटर तक नाले का निर्माण हो रहा है। यह कार्य करीब एक पखवाड़े से चल रहा है। पश्चिम तरफ नाले का निर्माण हो रहा है, जबकि पूरब तरफ चार फीट का गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इसी गड्ढे में भरे पानी में डूबकर शमीम की मौत हो गई। बकरी पालन और साइकिल पंचर की दुकान चलाकर शमीम परिवार का जीविकापार्जन करता था। मोहल्लेवासियों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि आखिरकार किसी की चार से पांच फीट के गड्ढे में डूबकर कैसे मौत हो सकती है। हालांकि पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिरकार घटना कैसे हुई। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से कोहराम मच गया। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed