{"_id":"6ab03901a37ef86cd103c1b5","slug":"monkey-bites-elderly-woman-working-at-home-trader-threatens-protest-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160550-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: घर पर काम कर रही वृद्ध महिला को बंदर ने काटा, व्यापारी ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: घर पर काम कर रही वृद्ध महिला को बंदर ने काटा, व्यापारी ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
बंदर के हमले में घायल अनौनी गांव निवासी श्यामदेई। संवाद
खानपुर। क्षेत्र के अनौनी, मौधा, खानपुर, उचौरी, सिधौना और औड़िहार बाजार में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को अनौनी बाजार में बंदर ने घर के दरवाजे पर काम कर रही श्यामदेई (70) को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद व्यापारियों और ग्रामीणों में आक्रोश है।
व्यापारियों के अनुसार बंदर दुकानों से फल, सब्जी, बिस्किट, नमकीन सहित अन्य खाद्य सामग्री उठा ले जाते हैं। ग्राहकों पर झपट्टा मारने और सामान गिराने की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर छतों पर चढ़कर टाइल्स और पानी की टंकियों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। खेतों और बगानों में भी फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। श्यामदेई के घायल होने की घटना के बाद व्यापारियों का गुस्सा और बढ़ गया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था नहीं की गई तो वह धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।
जिन बाजारों में बंदरों की संख्या अधिक है, वहां के ग्राम प्रधानों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही बंदरों को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ा जाएगा।-ज्योति चौरसिया, प्रभारी, खंड विकास अधिकारी