{"_id":"6ab03778acae259827026117","slug":"ajit-former-district-president-of-sonbhadra-appointed-as-district-in-charge-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160558-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत बने जिला प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत बने जिला प्रभारी
विज्ञापन
भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी गाजीपुर---अजीत चौबे। स्रोत- भाजपा
गाजीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा शनिवार को घोषित जिला प्रभारियों की सूची में जिले से तीन प्रमुख संगठनात्मक नियुक्तियां हुई हैं। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को मिर्जापुर का जिला प्रभारी बनाया गया है। संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके भानु प्रताप सिंह लगातार नौ वर्षों तक भाजपा जिलाध्यक्ष रहे हैं। वहीं जनपद के नवनियुक्त जिला प्रभारी अजीत चौबे इससे पूर्व सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रहे हैं। जिला महामंत्री सहित संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके चौबे को संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव है।
वहीं, जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को अमेठी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक कार्यों का लंबा अनुभव रखने वाले सुनील सिंह स्वयंसेवक के रूप में संगठन को मजबूत करने में निरंतर सक्रिय रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मिर्जापुर की जिला प्रभारी जनपद की ही सरोज कुशवाहा थीं, जो वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।