फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two toilets for 4,000 passengers at the city's roadways depot; inquiry center and counters locked in Zamania.

Ghazipur News: शहर के रोडवेज डिपो में चार हजार यात्रियों के लिए दो शौचालय, जमानिया में पूछताछ केंद्र, काउंटर पर ताले

Mon, 21 Sep 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two toilets for 4,000 passengers at the city's roadways depot; inquiry center and counters locked in Zamania.
पड़ताल की खबर में...रोडवेज डिपो भवन की ​खिड़की का टूटा शीशा।संवाद
गाजीपुर। जनपद में दो रोडवेज डिपो हैं। एक जिला मुख्यालय पर और दूसरा 30 किलोमीटर दूर जमानिया में है। जिला मुख्यालय स्थित डिपो से रोजाना करीब चार हजार यात्री सफर करते हैं और करीब सात लाख रुपये का राजस्व मिलता है। इसके बावजूद यात्रियों के लिए सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन

चार हजार यात्रियों के लिए महज दो शौचालय और चार यूरिनल हैं। पेयजल के नाम पर केवल एक वाटर कूलर है। वहीं जमानिया डिपो में पूछताछ केंद्र से लेकर विभिन्न कमरों और काउंटरों पर ताले लटके हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो का अगला हिस्सा साफ-सुथरा नजर आता है, लेकिन पीछे जाने पर बदहाली की तस्वीर सामने आती है। परिसर में लंबी घास उगी है।
दो मंजिला भवन से जलनिकासी के लिए लगाए गए पाइप में लीकेज के कारण दीवार पर काई की मोटी परत जम गई है। चार प्लेटफॉर्म के लिए केवल तीन बोर्ड लगाए गए हैं।
एक प्लेटफॉर्म पर बोर्ड नहीं होने से यात्रियों को बसों की सही जानकारी नहीं मिल पाती और उन्हें भ्रमित होना पड़ता है।
वेटिंग हॉल में तीन पंखे लगे हैं, जिनमें एक बंद मिला। भवन की एक मंजिल पर खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। महिला और पुरुष यात्रियों के लिए एक-एक शौचालय है। ऐसे में एक शौचालय के इस्तेमाल में होने पर दूसरे यात्री को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।

पड़ताल की खबर में...रोडवेज डिपो भवन की खिड़की का टूटा शीशा।संवाद

पड़ताल की खबर में...रोडवेज डिपो भवन की खिड़की का टूटा शीशा।संवाद

पड़ताल की खबर में...रोडवेज डिपो भवन की खिड़की का टूटा शीशा।संवाद

पड़ताल की खबर में...रोडवेज डिपो भवन की खिड़की का टूटा शीशा।संवाद

पड़ताल की खबर में...रोडवेज डिपो भवन की खिड़की का टूटा शीशा।संवाद

पड़ताल की खबर में...रोडवेज डिपो भवन की खिड़की का टूटा शीशा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed