फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women were provided with information about toll-free numbers for emergency situations.

Ghazipur News: महिलाओं को आपातकालीन स्थिति के लिए टोल फ्री नंबरों की दी जानकारी

Mon, 21 Sep 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Women were provided with information about toll-free numbers for emergency situations.
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। इन कार्यक्रमों में महिला थाना की आरक्षी शहर के रेलवे स्टेशन, सरकारी व निजी बस स्टैंडों, बाजार, सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों व कानून के बारेे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि, मिशन शक्ति के फेज 5.0 अभियान के तहत सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस डिपो, निजी बस स्टैंडों पर महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चलाया गया। इसके अतिरिक्त शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और मंदिरों में भी महिलाओं से संपर्क कर महिला आरक्षियों ने उन्हें विभिन्न कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्हें आपातकालीन स्थिति में शासन की तरफ से जारी महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को शासन की तरफ चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed