फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   worker died while working on transformer in ghazipur

ट्रांसफार्मर पर काम करते समय करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत

Wed, 13 May 2020 04:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
worker died while working on transformer in ghazipur
दिलदारनगर। नगसर थाने के नगसर नेवाजू राय स्थित ग्रामीण बैंक के नजदीक मंगलवार की देर शाम ट्रांसफार्मर पर काम करते समय करेंट आने से एक संविदा कर्मी युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगसर नेवाजू राय के ग्रामीणों के अनुसार गांव में स्थित ग्रामीण बैंक के पास मंगलवार की देर शाम लगभग छह बजे क्षेत्र के रेवतीपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात गगरन गांव निवासी संविदा कर्मी पिंटू यादव (36) आपूर्ति बंद कराने के बाद नगसर गांव में ट्रांसफार्मर पर लाइन का एलटी जंफर जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करेंट आने से तार से चिपककर चिल्लाने लगा। आनन-फानन में ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बांस की सहायता से उसे करेंट से छुड़ाकर नीचे गिराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस के साथ ही विद्युत विभाग को घटना की सूचना दी। घटना की जानकरी होते ही घर में रोना धोना शुरू हो गया। इस संबंध में उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में जेई हर्षित कुमार ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। जबकि एसडीओ जमानिया विजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हम लोग विद्युत सुरक्षा निदेशालय से जांच कराकर जल्द ही मृतक की पत्नी किरन देवी को पांच लाख रुपये की दुर्घटना सहायता दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

छिन गई मां-बाप के बुढ़ापे की लाठी
दिलदारनगर। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी किरन के साथ ही पिता शिवमुनि यादव, मां के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगे। पत्नी बार-बार बिलखते हुए यह कह रही थी अब बच्चों खुशी (8) और पुत्र पुनीत (5) का पालन-पोषण किसके सहारे करेगी। वहीं बूढ़े मां-बाप बिलखते हुए यह कहते रहे कि उनके बुढ़ापे का लाठी इकलौता चिराग उनसे छिन गया। अब वह किसके सहारे सहारे जीएंगे और मृतक के परिवार का पेट कैसे भरेंगे। परिजनों के इस दर्द को सुन सांत्वना देने वालों की आंखें भी छलछला गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत खींच ले गई थी पिंटू को
दिलदारनगर। ग्रामीणों की माने तो जिस ट्रांसफार्मर पर पिंटू काम कर रहा था, उस पर सुहवल और रेवतीपुर विद्युत उपकेंद्र के फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे उस पर हमेशा रिटर्न करेंट का खतरा बना रहता है। इससे उसे ट्रांसफार्मर पर चढ़ने के लिए मना किया गया, लेकिन वह यह करते हुए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया कि शड डाउन लिया हूं, कोई खतरा नहीं है। लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक काफी गरीब परिवार का था। उसी के सहारे परिवार के लोगों का पेट भरता था। लोगों ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मृतक की परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed