फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman stuck in hospital lift for three and a half hours

Ghazipur News: अस्पताल की लिफ्ट में साढ़े तीन घंटे फंसी रही महिला

Mon, 16 Dec 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman stuck in hospital lift for three and a half hours
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित नवनिर्मित 300 बेड के अस्पताल में लगी लिफ्ट में रविवार को साढ़े तीन घंटे तक एक महिला तीमारदार फंसी रही। अस्पताल के कर्मचारियों ने किसी तरह उसे खींचकर बाहर निकाला। महिला के सकुशल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कलेक्टर घाट निवासी रामावतार चौधरी को पेट संबंधित शिकायत होने पर उन्हें परिजनों ने बीते 12 दिसंबर को नवनिर्मित 300 बेड के अस्पताल के तीसरे मंजिल पर वार्ड में भर्ती कराया है। सुबह मरीज की पत्नी जगदंबा देवी चाय पीने के लिए वार्ड से निकलकर तीसरे मंजिल से नीचे आई थीं। सुबह आठ बजे वह वार्ड में जाने के लिए अकेले ही लिफ्ट में सवार हुई। पहले और दूसरे तल के बीच तकनीकी खराबी आने से लिफ्ट रुक गई। पीड़िता ने बताया कि आधे घंटे तक तो उसमें लगे इमरजेंसी नंबरों को डाॅयल करने का प्रयास करती रही, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद पुत्री दिव्या को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने लिफ्ट को ठीक करना चाहा, लेकिन ठीक नहीं हो सका। करीब 11.30 बजे कर्मियों ने खींचकर महिला को किसी तरह से बाहर निकाला।
विज्ञापन

तकनीकी दिक्कत आने से लिफ्ट में समस्या आई है। जानकारी मिलने के करीब 40 मिनट बाद महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया है। साथ ही तकनीकी टीम को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।-प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा, महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed