फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Was making a ride with friends on the platform, scooty overturned; Death

Ghazipur News: प्लेटफॉर्म पर दोस्तों के साथ बना रहा था रिल, स्कूटी पलटी<bha>;</bha> मौत

Wed, 27 Mar 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Was making a ride with friends on the platform, scooty overturned; Death
मनिहारी। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया प्लेटफॉर्म पर स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। सोमवार को हादसे में घायल किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, परिवार के सदस्यों के रोने-बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।
विज्ञापन

शादियाबाद थाना क्षेत्र के सरायगोविंद गांव निवासी किशोर कार्तिकेय (15) बीते 24 मार्च की सुबह करीब दस बजे अपने दोस्त आसिफ के साथ जखनिया बाजार गया हुआ था। दोनों जखनिया प्लेटफॉर्म पर बाहर से आई दो महिला मित्र के साथ मिलकर रिल बना रहे थे। कुछ देर बाद आसिफ रिल बनाते हुए प्लेटफॉर्म पर स्थित ओवरब्रिज पर चढ़ गया और कार्तिकेय प्लेटफॉर्म पर रील बनाने के बाद स्कूटी लेने बाहर गया और प्लेटफॉर्म पर स्कूटी तेज रफ्तार से लेकर आ रहा था। स्कूटी अनियंत्रित होकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा और उसके पेट में चोट लग गई और वह दर्द से तड़फड़ाने लगा। उसके साथी उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पीजीआई आजमगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बीते 25 मार्च को मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए और हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भुड़कुड़ा सीओ बलिराम ने बताया की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed