फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   vaccenation

टीकाकरण को अब ऑनलाइन पंजीकरण

Fri, 07 May 2021 06:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
vaccenation
गाजीपुर। जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ऑन स्पॉट पंजीकरण कर टीकाकरण की सुविधा अब बंद कर दी गई है। यह निर्णय टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ कम करने के लिए शासन ने लिया है। ऐसे में सोमवार से 45 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को टीकाकरण की पहली डोज ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही दी जाएगी। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बृहस्पतिवार को यह आदेश मिला। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा बंद कर दी। एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का प्रथम डोज के टीकाकरण का कार्य जो पूर्व में ऑन स्पॉट के जरिए किया जा रहा था। अब उसे बंद कर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही लगेगा। बताया कि प्रथम टीकाकरण करवा चुके व्यक्तियों का दूसरे डोज का टीकाकरण पूर्व की तरह नियमित रूप से चलता रहेगा। अभी तक 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को टीकाकरण केंद्र पर जाकर सीधे पंजीकरण कराने और टीका लगवाने की सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन

बताया कि जिले में अब तक 11475 हेल्थ केयर वर्कर, 11965 फ्रंटलाइन वर्कर एवं 45 वर्ष से ऊपर के 112811 नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है जो लक्ष्य के सापेक्ष 62 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed