फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncontrollable Trailer Plunges into Ganges After Collision with Pickup Two Missing in Ghazipur

Ghazipur News: पिकअप से टक्कर के बाद बेकाबू ट्रेलर गंगा में गिरा, दो लापता; वीर अब्दुल हमीद सेतु पर हुआ हादसा

Sat, 04 Apr 2026 12:58 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Apr 2026 12:58 PM IST
सार

Ghazipur News: वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार को तड़के हादसा हुआ। यहां एक ट्रेलर और पिकअप की टक्कर के बाद ट्रेलर गंगा में गिर गया। जिसमें दो लोगों के लापता होने की आशंका है। 

विज्ञापन
Uncontrollable Trailer Plunges into Ganges After Collision with Pickup Two Missing in Ghazipur
पिकअप पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के सुहवल क्षेत्र में गंगा नदी पर स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार तड़के 3:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। गाजीपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पिलर संख्या 5 और 6 के बीच पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर सवार लोगों के बह जाने की आशंका है, जिसमें दो लोगों के लापता होने की सूचना है।

विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रही सब्जी लदी पिकअप ट्रेलर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सेतु किनारे पलट गई। पिकअप सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि ट्रेलर गाजीपुर की ओर से आ रहा था, जबकि पिकअप सुहवल की तरफ से गाजीपुर जा रही थी। दोनों वाहनों के आमने-सामने आने पर टक्कर हुई, जिसके बाद ट्रेलर रेलिंग तोड़कर गंगा में समा गया, जबकि पिकअप सेतु किनारे पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: सोते समय वृद्ध की सिर कूंचकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है और लापता लोगों की तलाश जारी है। एहतियात के तौर पर सेतु पर आवागमन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

बीते 20 मार्च को भी इसी सेतु पर एक ट्रैक्टर रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से सेतु पर सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed