फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trains diverted due to power block

Ghazipur News: पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों के मार्ग बदले

Thu, 09 Oct 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Trains diverted due to power block
गाजीपुर। वाराणसी मंडल के बलिया स्टेशन गर्डर लाचिंग को लेकर यातायात व पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने के साथ ही पुनर्निर्धारण किया गया है।पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 9, 11, 12 अक्तूबर आनंद विहार टर्मिनस से संचालित होने वाली 04090 आनंद विहार टर्मिनस-पटना विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। छपरा से 09 एवं 10 अक्तूबर को चलने वाली 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा- सीवान-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। पाटलिपुत्र से 9 अक्तूबर को चलने वाली 04095 पटलिपुत्र-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-भटनी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। फर्रूखाबाद से 09, 11, 12 अक्तूबर को चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मऊ-इंदारा-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, बलिया से 09, 10 अक्तूबर को चलने वाली 55131 बलिया-प्रयागराज रामबाग सवारी गाड़ी बलिया से पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

एसएमवीबी जीटीएनआर 13 घंटे 45 मिनट रही विलंबित-औड़िहार। स्थानीय जंक्शन पर बृहस्पतिवार को कई ट्रेनें विलंबित रहीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गाड़ी संख्या 06529 एसएमवीबी जीटीएनआर स्पेशल ट्रेन एसएमवीटी बंगलूरू से गोमती नगर तक संचालित होती है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय दोपहर 2.13 बजे है। लेकिन, ट्रेन 13 घंटे 45 मिनट विलंबित रही। गाड़ी संख्या 15017 एलटीटी जीकेपी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 1.58 बजे से 3 घंटे विलंबित रही। गाड़ी संख्या 04138 बीजेयू जीडब्ल्यूएल स्पेशल अपने निर्धारित समय शाम 7.18 से 2 घंटा 32 मिनट विलंबित रही। स्टेशन अधीक्षक दिलीप सिन्हा ने बताया कि एसएमवीबी जीटीएनआर स्पेशल समेत कई ट्रेनें विलंबित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed