{"_id":"675a82deb6e52400f30fc26b","slug":"traders-strike-postponed-for-a-week-on-assurance-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-124854-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आश्वासन पर व्यापारियों का धरना एक सप्ताह के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आश्वासन पर व्यापारियों का धरना एक सप्ताह के लिए स्थगित
विज्ञापन
जमानिया। ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में रामलीला मंच पर व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन बुधवार को उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद एक सप्ताह के लिए स्थगित हो गया। व्यापारियों ने नगर की दुकानों को बंद कर धरने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
नगर के व्यापारी करीब 9 बजे के बाद दुकानें बंद कर धरना स्थल पर पहुंचने लगे थे। 11 बजे तक अधिक संख्या में व्यापारी धरना स्थल पर एकत्र हो गए थे। धरने के पांचवें दिन व्यापारियों ने अपनी बातें रखते हुए एक स्वर में ट्रेड लाइसेंस शुल्क का कड़ा विरोध किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने उपजिलाधिकारी की ओर से धरना स्थल पर आकर व्यापारियों की समस्याओं को सुनने और समाधान का आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया।
व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार को एक पत्रक सौंपा, जिसमें ट्रेड लाइसेंस शुल्क को वापस लेने, दाखिल-खारिज प्रक्रिया पर रोक लगाने, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, सभासदों की शिकायतों का निस्तारण करने और विकास कार्यों के लिए हर महीने बोर्ड की बैठक बुलाने की मांगें शामिल थीं। इस पर उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर इन समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बोर्ड की बैठक में ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने करीब 2:30 के बाद अपनी-अपनी दुकानें खोलीं। धरना स्थल पर व्यापार मंडल के संरक्षक गुड्डू केसरी, जिला महामंत्री विशन शर्मा, तारकेश्वर वर्मा, नारायण दास चौरसिया, वीरेंद्र मौर्य‚ गणेश वर्मा, बृजेश जायसवाल, गुड्डू शर्मा, बुल्लू गुप्ता, संतोष जायसवाल आदि व्यापारी मौजूद थे। संचालन मुन्ना गुप्ता ने किया। इस आंदोलन को कांग्रेस कमेटी और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल का समर्थन मिला, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिली।