फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tractor Overturns While Swerving to Avoid Bike Driver Died in mau

मऊ में हादसा: बाइक को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर, हादसे में चालक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 09 May 2026 09:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 09 May 2026 09:45 PM IST
सार

Mau News: जिले के घोसी कोतवाली के हांसापुर के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tractor Overturns While Swerving to Avoid Bike Driver Died in mau
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के हांसापुर गांव में शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर पलटने से चालक रितेश चौहान (20) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


घोसी नगर के कस्बा खास निवासी रितेश चौहान ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को कोपागंज थाना क्षेत्र के फतहपुर ताल नरजा गांव की तरफ काम चल रहा था। डीजल कम होने पर वह ट्रैक्टर लेकर घोसी की तरफ जा रहे था। अभी हांसापुर गांव में पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों उन्हें पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। रितेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मां राजकुमारी और पिता सदावृक्ष का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed