फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The retired teacher honored

सम्मानित किए गए सेवानिवृत्त शिक्षक

Sun, 27 Sep 2015 11:40 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 27 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
The retired teacher honored
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन की ओर से रविवार को ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में शिक्षा क्षेत्र करंडा के 34 वें शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 30 जून को सेवानिवृत हुए कुल 19 शिक्षकों को अंगवस्त्र तथा
विज्ञापन


प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरवा के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती गान एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत बेसिक शिक्षा अधिकारी जयदेव
विज्ञापन


सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सेवानिवृत शिक्षकों को विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने सम्मानित किया। बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनंत सिंह ने
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने का आश्वासन दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ

के ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, शिक्षामित्र संघ के ब्लाक अध्यक्ष विनोद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान एवं शिक्षक हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मनोज


कुमार, संजय यादव, श्रीनाथ राम, योगेंद्र सिंह, मनीष कुमार, अमरनाथ यादव, डा. दुर्गेश प्रताप सिंह, रामजनम दूबे, दयाल राम, अजय भारती, मृत्युंजय कुमार, उमेश सिंह, अजय यादव, उमाकांत यादव, चंद्रशेखर सिंह, संदीप सिंह, शिवजी सिंह,

महेंद्र कुमार, अरविंद, अजीत राम, छाया यादव, माधुरी देवी, पूनम यादव, ओमप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, श्रीकांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed