फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   the girl students will get the gift of hostel.

Ghazipur News: फिनिशिंग का कार्य पूरा होते ही छात्राओं को मिलेगी हास्टल की सौगात

Tue, 13 Feb 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
the girl students will get the gift of hostel.
गाजीपुर। जिले के तीन विकासखंडों की कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को जल्द ही छात्रावास की सौगात मिलेगी। विभाग की माने तो अभी ये पूरा नहीं हो सके हैं। इनकी फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो माह के अंत तक इसके हैंडओवर हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले के सोलह में से चौदह विकासखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना की गई है। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है। आठवीं उत्तीर्ण करने के बाद रहने आदि की समस्या होने के कारण कई छात्राएं आगे की शिक्षा से वंचित हो जाती थीं। उनकी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इंटर तक की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों का उच्चीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत जिले के कई विकासखंडों में छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। करीब एक करोड़ 77 लाख की लागत से इनका निर्माण होना है। सादात, मरदह में हाॅस्टल एवं कासिमाबाद में हाॅस्टल के साथ ही एकेडमिक ब्लाॅक का निर्माण हो रहा है। विभाग की मानें तो इसको अब तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन नहीं हो सका। इस समय इनमें रंगाई-पुताई आदि का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित कुमार राय ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से इस माह के मध्य तक हैंडओवर करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी कुछ कार्य चल रहे हैं। माह के अंत तक हैंडओवर होने के बाद तकनीकी टीम की ओर से इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed