फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Strategy to fight through

आरपार की लड़ाई की रणनीति बनाई

Thu, 14 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 14 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ नेताओं की बैठक बुधवार को महाविद्यालय स्थित छात्रसंघ भवन परिसर में हुई। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्र नेताओं के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त करने के साथ आरपार की लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाई गई।छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री दिनेश यादव ने कहा कि जिला प्रशासन और कालेज प्रशासन की मिली भगत से छात्र नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य की तरफ से की जा कार्रवाई सरासर गलत है।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व पीजी कालेज के अध्यक्ष से प्राचार्य की नोंकझोंक हुई थी। रवैए में परिवर्तन की चेतावनी दी थी। पूर्व छात्र नेता राजेश यादव ने कहा कि प्राचार्य मामले को तूल न दें नहीं तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि प्राचार्य अपनी मर्यादा को पूरी तरह से भूल चुके हैं। कालेज के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना इनकी आदत हो चुकी है। यह सरासर गलत है।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष गुड्डू यादव, पूर्व महामंत्री अरुण यादव, देवेंद्र यादव, पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, पंकज यादव, अमित यादव, नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नितिल यादव और संचालन पूर्व अध्यक्ष रणजीत यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed