फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP struggles for system change: Ram Govind Chaudhary

व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष करती है सपा : राम गोविंद चौधरी

Tue, 09 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
SP struggles for system change: Ram Govind Chaudhary
अगस्त क्रांति दिवस यानी 9 अगस्त से समाजवादी पार्टी के प्रथम चरण की देश बचाओ, देश बनाओ पदयात्रा का आगाज जनपद से हुआ। यह सभी सातों विधानसभा से होते हुए पूर्वांचल के 42 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। पदयात्रा का समापन 27 अक्टूबर को वाराणसी में होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के सरजू पांडेय पार्क में युवा नेता अभिषेक यादव की अगुवाई में पदयात्रा शुरू हुई। पहले दिन का पड़ाव आलमपट्टी रहा। बुधवार सुबह 10 बजे से आगे की यात्रा शुरू होगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व सांसद कनक लता सिंह, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पदयात्रा के आरंभ में सरजू पांडे पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि जब जब इस देश को जरूरत पड़ी है इस जनपद के नौजवानों ने अगली कतार में खड़े होकर अपनी कुर्बानी देकर देश की रक्षा की है। देश में अघोषित आपातकाल है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को राष्ट्रद्रोही घोषित किया जा रहा है। विरोधी दल के नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का भी खुलेआम गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस देश को आजाद कराने में हिंदू और मुस्लिम समेत सभी जाति धर्म के लोगों का बराबर योगदान रहा है। सभी के त्याग और तपस्या के चलते देश आजाद हुआ था। इस देश को आजाद कराने में समाजवादियों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डा लोहिया, अच्युतपटवर्धन, अरूणा आसफ अली, मधुलिमये, रामसेवक यादव जैसे समाजवादियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाजवादी नेता आजादी की लड़ाई के महान योद्धा थे, लेकिन विडंबना यह है कि जिनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था वह भाजपा और आरएसएस के लोग आज राष्ट्रभक्त होने का दंभ भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश को चंद पूंजीपति चला रहे हैं। गरीबों की खून पसीने की कमाई से देश के चंद पूंजीपतियों की तिजोरी भरी जा रही है। कहा भाजपा सरकार की ग़लत आर्थिक नीतियों के चलते देश एक बार फिर ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह पूंजीपतियों के कब्जे में हो जाएगा। यह सरकार लोकतंत्र के चारों स्तंभों को लगातार कमजोर कर रही है। और, देश को लूट और बेच रही है। इसलिए आज देश को बचाने के लिए समाजवादियों को देश बचाओ, देश बनाओ पदयात्रा निकालनी पड़ी रही है। कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार के झूठ, उनकी वादाखिलाफी, असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक कारनामों का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी हमेशा व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष करती रही है। वह ऐसा समाज बनाना चाहता है जिसमें किसी को भी अपनी जरूरत के लिए हाथ न फैलाना पड़े। प्रदेश में भाजपा से खतरा महसूस होता है इसलिए वह लगातार समाजवादी पार्टी और उसके नेता अखिलेश को कमजोर करने की लगातार साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि इस देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।

इस मौके पर विधायक डा. वीरेंद्र यादव, जै किशन साहू, मन्नू अंसारी, सुदर्शन यादव, राजेश कुशवाहा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, राघवेन्द्र यादव, जयंती कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed