फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sonalika, Jyoti and Shweta topped in painting and essay competition

चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में सोनालिका, ज्योति और श्वेता अव्वल

Wed, 23 Dec 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Sonalika, Jyoti and Shweta topped in painting and essay competition
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नारी सुरक्षा, मिशन नारी सशक्तिकरण और अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से संबंधित विभिन्न पेंटिंग्स का निर्माण छात्राओं की ओर से किया गया। प्रदर्शनी में प्रतिभागियों की सोच तथा कला की प्रशंसा करते हुए प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने कहा कि नारी की मुक्ति की कामना इन्हीं छात्राओं के स्वप्न तथा कर्म पर निर्भर है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं में सोनालिका प्रजापति बीए प्रथम वर्ष पहला, तूबा नूर बीए तृतीय वर्ष दूसरा तथा सहर जेड अहमद बीए द्वितीय वर्ष को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक का दायित्व डॉ. अमित यादव, डॉ. सारिका सिंह एवं डॉ. हरेंद्र यादव ने निभाया। प्रतिभाग करने वाली छात्राओं में उजमा खातून, अंशु चंद्रा, सुमैया, सोनल पटेल, श्रेया राय, शीतल खरवार आदि शामिल रहीं। समारोह के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के परिणाम के अनुसार ज्योति विश्वकर्मा बीए तृतीय वर्ष प्रथम, अंजली राय बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय एवं शाजिया खातून बीएससी द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में श्वेता यादव एमए द्वितीय वर्ष को पहला, पूजा यादव एमए तृतीय वर्ष को दूसरा एवं ज्योति वर्मा तीसरे स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं में अनन्या राय, दीपा राय एवं पूजा वर्मा रहीं। इन प्रतियोगिताओं तथा प्रदर्शनी का आयोजन और संयोजन डॉ. संतन कुमार राम तथा डॉ. निरंजन कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. विकास सिंह, डॉ. शैलेंद्र यादव, डॉ. अकबरे आजम, डॉ. एखलाक खान आदि प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed