फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SDM reprimanded people raising slogans

नारे बाजी कर रहे लोगों को एसडीएम ने लगाई फटकार

Sat, 16 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
SDM reprimanded people raising slogans
जमानियां तहसील में जल निकासी की समस्या को लेकर वार्ता करते एसडीएम। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 24 में जल निकासी की समस्या को लेकर शनिवार को वार्ड के लोग नगर पालिका परिषद पहुंचे। जहां समस्या का समाधान न होने पर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तहसील परिसर पहुंच गए। आवाज सुनकर एसडीएम भरत भार्गव, सीओ हितेंद्र कृष्ण, कोतवाली प्रभारी संपूर्णानंद राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे लोगों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान एसडीएम भरत भार्गव ने कहा कि समस्या निदान कराने के लिए जरूरी नहीं है कि नारे लगाए जाए और जुलूस निकाला जाए। इसके बाद जल निकासी से परेशान लोगों ने एसडीएम को पत्रक सौपा। इस बाबत एसडीएम भरत भार्गव ने बताया कि समस्या निस्तारण कराने के लिए विभागीय स्तर पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शोएब खान, राजू खान, सलमान, विशाल वर्मा हारिश अजीम सारिफ मटरू राजू अखबर शाहिल शनी सहबाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed