फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   rootmarch

पुलिस ने निकाला रूटमार्च, की शांति व्यवस्था की अपील

Tue, 26 Jan 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
rootmarch
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा के मद्देनजर निकाले गए रूटमार्च में शामिल उपजिलाधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने और किसी के बहकावे में न आने की अपील की गई। चेतावनी दी गई कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी के नेतृत्व में नगर के महुआबाग, मिश्रबाजार, लाल दरवाजा, लंका, स्टेशन रोड, कचहरी, सिंचाई विभाग, नखास सहित अन्य प्रमुख स्थलों से होते हुए मार्च कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ। जखनिया प्रतिनिधि के अनुसार गणतंत्र दिवस पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम सूरज यादव के नेतृत्व में भुड़कुड़ा के क्षेत्राधिकारी महमूद अली और सर्किल के सभी थानों की पुलिस द्वारा रूट मार्च निकाला गया। एसडीएम ने बताया कि कानून व्यवस्था को लेकर यह मार्च निकाला गया है। इसमें भुड़कुड़ा के कोतवाल अनुराग कुमार सहित शादियाबाद, दुल्लहपुर, बहरियाबाद के पुलिसकर्मी शामिल थे। जमानिया प्रतिनिधि के अनुसार कृषि कानून के विरोध और गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल झा के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में रूट मार्च किया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने और किसी के बहकावे में न आने की अपील आम लोगों से की गई। चेतावनी भी दी गई कि अगर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रूट मार्च कोतवाली होते हुए नगर के लोदीपुर, कस्बा बाजार, दुरहिया, पांडेय मोड़, स्टेशन बाजार सहित बड़ेसर गांव तक निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed