फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   oxigen

अब नहीं टूटेगी सांसों की डोर, ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट स्थापित

Tue, 27 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
oxigen
गाजीपुर। अब अपनों की सांस बचाने के लिए लोगों को सिलिंडर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट स्थापित कर दिया गया है। अब कंपनी के इंजीनियर उसे चालू करेंगे। इसके लिए बुधवार को टीम अस्पताल पहुंच कर काम शुरू कर देगी और तीन दिन के अंदर प्लांट चालू हो जाएगा। शासन के निर्देश पर तीन माह पूर्व ही जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन की किल्लत को समाप्त करने के लिए प्लांट स्थापित करने के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरु हुआ था। एक-दो माह के अंदर ऑक्सीजन जेनरेटर आने की कवायद शुरु कर दी गई थी, लेकिन संक्रमण के चलते इस पर ग्रहण लग गया था। ऐसे में ऑक्सीजन की किल्लत हुई तो जिला अस्पताल प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर प्लांट चालू करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रशासन लगातार कंपनी के अधिकारियों से संपर्क में रहा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इंजीनियरों की टीम 28 अप्रैल को जिला अस्पताल पहुंचने वाली है। प्लांट में तकनीकी काम रह गया है। जिसे दुरुस्त करने में तीन दिन लगेेंगे। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि जल्द ही ऑक्सीजन की किल्लत समाप्त हो जाएगी। प्लांट को क्रियाशील करने के लिए इंजीनियरों की टीम जल्द ही जिला अस्पताल पहुंचेंगी। ऐसे में गंभीर पीड़ित और जरूरतमंदों मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed