Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Recognition of 115 schools at risk; zero enrollment recorded on UDISE

Ghazipur News: 115 विद्यालयों की मान्यता पर संकट, यू-डायस पर शून्य नामांकन

Thu, 05 Nov 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Recognition of 115 schools at risk; zero enrollment recorded on UDISE
गाजीपुर। जिले के 115 माध्यमिक विद्यालयों के नामांकन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। यूपी बोर्ड (यूपीएमएसपी) के पोर्टल पर इन विद्यालयों में छात्र संख्या दर्ज है, जबकि यू-डायस पोर्टल पर शैक्षिक सत्र 2026-27 में नामांकन शून्य प्रदर्शित हो रहा है।
विज्ञापन

इस गंभीर विसंगति को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक आख्या नहीं मिलने पर विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के निर्देश पर ट्रैक शिक्षा पोर्टल की समीक्षा की गई। इसमें जिले के कुल 968 विद्यालय प्रदर्शित हुए, जिनमें से 853 विद्यालयों की पोर्टल पर मैपिंग पूरी मिली। शेष 115 विद्यालयों का यू-डायस कोड उपलब्ध न होने के कारण मैपिंग का कार्य पूरा नहीं हो सका। जांच में सामने आया कि इन विद्यालयों में यूपी बोर्ड के पोर्टल पर विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज है, लेकिन यू-डायस पोर्टल पर छात्र संख्या शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में सबसे अधिक 1018 छात्र जखनिया स्थित एक विद्यालय में दर्ज हैं। इसी तरह सादात ब्लाक क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में 276, देवकली ब्लाक क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में 152 सहित कई विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन यूपी बोर्ड पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहा है। डीआईओएस प्रकाश सिंह ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि यूपी बोर्ड पोर्टल पर छात्र संख्या दर्ज होने और यू-डायस पर शून्य नामांकन प्रदर्शित होने के संबंध में एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट एवं तर्कसंगत आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed