फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Outside medicines are written to patients in women's hospital

जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं का नहीं मिल रहा लाभ

Thu, 27 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Outside medicines are written to patients in women's hospital
जिला महिला अस्पताल में दिन में 12:10 बजे खाली पड़ा ओपीडी नंबर एक की कुर्सी। - फोटो : GHAZIPUR
चिकित्सीय सुविधाओं को लेकर जिला महिला अस्पताल की स्थिति खराब होती जा रही है। यहां न तो निर्धारित समय से ओपीडी का संचालन किया जाता है और न ही अस्पताल से दवाएं दी जाती हैं। महिला मरीजों को बाहर की दवा लिखी जाती है जिससे तीमारदार महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होते हैं। कोरोना की तीसरी लहर में एहतियात भी नहीं बरती जा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग तो दूर लोग मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। ओपीडी कक्ष के बाहर तो सामाजिक दूरी का पालन नहीं होता है।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय का बृहस्पतिवार को जब अमर उजाला टीम ने जायजा लिया तो चिकित्सा व्यवस्था की पोल खुल गई। सुबह 11.30 बजे अस्पताल में मुख्य गेट पर टेबल तो था लेकिन आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों की थर्मल स्क्रीनिंग एवं सैनिटाइजेशन के लिए कोई कर्मचारी नहीं था। सुबह 11.40 बजे अस्पताल के मुख्य गेट के बाद परिसर में पांच से छह महिलाएं फर्श पर बैठकर अपने मरीज का नंबर आने का इंतजार कर रही थी। वहीं औषधि भंडार केंद्र पर दवा लेने वालों की भीड़ नहीं थी। सुबह 11.50 बजे आपरेशन थियेटर के बाहर कूड़े लगा था। उधर से आने-जाने वाले महिला मरीजों को दुर्गंध से बचने के लिए मुंह पर रूमाल रखना पड़ रहा था। दोपहर 12 बजे अस्पताल की दो ओपीडी कक्ष में से एक ओपीडी कक्ष के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए महिला डॉक्टर खालिदा को दिखाने एवं पर्ची जमा करने के लिए मरीजों एवं तीमारदारों की भीड़ लगी हुई थी। वहीं ओपीडी कक्ष संख्या में दोपहर 12.10 बजे डॉक्टर की कुर्सी खाली थी। वहीं ओपीडी कक्ष में मौजूद महिला चिकित्सक की ओर से धड़ल्ले से पर्ची पर बाहर की दवा लिखी जा रही थी। जबकि 12.30 बजे जांच केंद्र पर रिपोर्ट के लिए मरीज खड़े थे। महिला अस्पताल में प्रतिदिन 200 के आस-पासदूर-दराज इलाकों से महिलाएं इलाज के लिए पहुंचती हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था दुरुस्त न होने से उन्हें चिकित्सकीय सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे बाहर निजी मेडिकल की दवा न लिखें। ऐसी शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो चिकित्सक समय पर नहीं आ रहे हैं, उनकी भी जांच होगी।- डॉ. तारकेश्वर, सीएमएस जिला महिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed