{"_id":"666b5525a4cd473ae60809e7","slug":"only-daughter-crushed-to-death-by-bus-in-front-of-our-eyes-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-115939-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आंखों के सामने ही इकलौती बेटी की बस से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आंखों के सामने ही इकलौती बेटी की बस से कुचलकर मौत
विज्ञापन
गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के नवीन मंडी के पास बृहस्पतिवार की सुबह सवारी बस की चपेट में आने से माता-पिता की आंखों के सामने ही तीन वर्षीय मासूम की कुचलकर मौत हो गई। जबकि माता- पिता घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल पहुंचाया गया। एकलौती बेटी को खोने के बाद घायल माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल। बार-बार बेहोश हो जा रहा पिता होश में आते ही अपनी नन्हीं परी को पुकार रहा है। इससे अस्पताल का माहौल गमगीन रहा। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं।
सुहवल थाना के महादेवा गांव निवासी आशीष यादव पत्नी नीलम यादव और पुत्री अवनी (3) को बाइक से लेकर मरदह के बरही गांव किसी काम से गए थे। वहां से बाइक सवार पति- पत्नी और पुत्री घर लौट रहे थे। सुबह दस बजे जंगीपुर नवीन मंडी के पास सवार बस से बाइक सट गई। हादसे में बाइक सवार पति- पत्नी दूसरे तरफ गिर पड़े, जबकि पुत्री अवनी सड़क के बीचोंबीच गिर गई। लोग कुछ समझ पाते तब- तक बस का चक्का मासूम के पेट पर चढ़ते हुए आगे बढ़ गया। घटना के बाद लोग मौके पर दौड़ पड़े। इधर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आनन- फानन में घायल पति- पत्नी और पुत्री को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लाया और दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतका के माता-पिता का उपचार किया गया। इधर अस्पताल पहुंचे परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बोलेरो से सड़क पार कर रही वृद्धा घायल
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के सामने बुधवार की देर शाम सड़क पार कर रही वृद्धा बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गई। ग्रामीण घायल को मुहम्मदाबाद सीएचसी लेकर आए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर वाहन को चिह्नित करने के साथ चालक की तलाश में जुटी है। राजापुर गांव निवासी सरोज देवी (64) सड़क पार कर कहीं जा रही थी। उसी समय मुहम्मदाबाद से चितबडागांव की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला को टक्कर मार दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। इधर जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। घायल वृद्धा को ग्रामीणों ने निजी वाहन से उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह थाने पहुंचे परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस वाहन को चिन्हित करने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वाहन नंबर मिल गया है। तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, महिला सहित चार घायल
सेवराई। दिलदारनगर- देवल मार्ग स्थित धनाडी गांव के पास बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मारने के साथ गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक सवार महिला पुरुष सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।गहमर कोतवाली क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी अमित कुमार (22) बाइक से दिलदारनगर जा रहे थे। कैथी मोड़ के पास गांव की ही खड़ी महिला झुनिया देवी (20) पुत्र आदित्य (6) और शिव (1) के साथ अमित कुमार के साथ बाइक पर बैठक कर दिलदारनगर जाने लगी। धनाड़ी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जबकि बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। संवाद