फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar was declared guilty in about 100 days

Ghazipur News: करीब 100 तारीखों में दोषी करार दिया गया मुख्तार

Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar was declared guilty in about 100 days
दीवानी न्यायालय परिसर के आसपास बृहस्पतिवार को चहल-पहल रोजाना की तुलना में कुछ ज्यादा ही थी। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात था। अपर सत्र न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट अरविंद कुमार मिश्र की अदालत ने करंडा थाने में गैंगस्टर के मामले में मुख्तार अंसारी और सोनू यादव को दोषी करार दिया है। यह निर्णय उन्होंने करीब सौ तारीखों को सुनने के बाद दिया है।
विज्ञापन

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी सुनवाई के दौरान वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जु़ड़ा था जबकि दूसरा आरोपी सोनू यादव कोर्ट में ही मौजूद था। मुख्तार के वकील लियाकत अली के मुताबिक, अदालती कार्यवाही के दौरान मुख्तार अंसारी कुछ नहीं बोल रहा था। वह शांत खड़ा था। बताते हैं कि यही स्थिति सोनू यादव की भी थी। शाम सवा चार बजे अपर सत्र न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट अरविंद कुमार मिश्र की अदालत ने मामले में मुख्तार अंसारी और सोनू यादव को दोषी करार दिया। इसके बाद सोनू यादव को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

----------
थाना करंडा के गैगेस्टर मामले में आज फैसला आया, जिसमें अभियुक्त मुख्तार अंसारी और सोनू यादव को दोषी करार दिया गया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 27 अक्तूबर की तिथि तय की गई है। गैंगेस्टर एक्ट में किए गए प्राविधान के अनुसार इस मामले में अधिकतम दस वर्ष की सजा की जा सकती है। -नीरज श्रीवास्तव, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मुख्तार अंसारी और सोनू यादव को दोषी करार दिया गया है। सजा के प्रश्न पर 27 को हम अपनी बात रखेंगे। जब न्यायालय से सर्टिफाइड कापी उपलब्ध होगी तब हम निर्णय के विरुद्ध उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।-लियाकत अली, मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed