फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Meat shops will remain closed during the air show and aerial operations.

Ghazipur News: एयर शो एवं हवाई संचालन के दौरान मीट की दुकानें रहेंगी बंद

Sun, 11 Oct 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Meat shops will remain closed during the air show and aerial operations.
अंधऊ एयरपोर्ट के सुरक्षा घेरे में आने वाले ग्रामीणों को जागरूक करते एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा।
गाजीपुर। प्रस्तावित एयर शो के दृष्टिगत अंधऊ एयरपोर्ट के सुरक्षा घेरे (फनल एरिया) में 15 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक रहने वाले ग्रामीणों के लिए आवश्यक सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किया गया है। वाराणसी में आयोजित होने वाले एयर शो के दृष्टिगत जनपद गाजीपुर स्थित अंधऊ एयरपोर्ट को भारतीय वायुसेना के विमानों व हेलिकॉप्टरों के संचालन के लिए सक्रिय किया जाना है। एयर शो एवं हवाई संचालन के दौरान मीट की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि हवाई पट्टी के आसपास स्थित गांवों अंधऊ, ईनरवा, विराईच और चकहुसान के लोगाें को जागरूक करते हुए हवाई संचालन सुरक्षा नियमों के तहत निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की गई है। बताया कि एयर शो एवं हवाई संचालन के दौरान मीट की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि अवशिष्ट या खुले मांस को देखकर चील, कौवे या अन्य पक्षी हवाई क्षेत्र में इधर-उधर न उड़ें, जिससे विमानों से पक्षियों के टकराने का खतरा न बने। ग्रामीण अपने गाय, भैंस, बकरी व अन्य मवेशियों/जानवरों को हवाई पट्टी की बाउंड्री या उसके आसपास खुला न छोड़ें । जानवरों पर विशेष ध्यान रखें ताकि वे किसी भी स्थिति में सुरक्षा घेरे या दीवार को लांघकर अंदर प्रवेश न कर सकें। एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की पतंगबाजी नहीं की जाएगी। पतंग के धागे (मांझा) और पतंग उड़ने से निम्न ऊंचाई पर उड़ने वाले हेलीकॉप्टरों/विमानों के लिए गंभीर दुर्घटना का जोखिम रहता है। एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवारों को कूदने, लांघने या अनधिकृत रूप से सुरक्षा क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास बिल्कुल न करें ।
विज्ञापन

हवाई संचालन क्षेत्र एवं उसके आसपास कोई भी ऐसा कार्य न करें जो गैर-कानूनी हो या जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा एवं वायुसेना के इस महत्वपूर्ण अभियान में व्यवधान उत्पन्न हो। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व वायुसेना का पूर्ण सहयोग करें । किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैर-कानूनी गतिविधि पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed