{"_id":"612135ef8ebc3e0605284e04","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-ghazipur-news-vns607225760","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज। थाना क्षेत्र के चौकहवा रसूलपुर गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता ने करकट के बने छत में लगी पाइप से साड़ी के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
बहरियाबाद थाना के नसीरपुर बारिया गांव निवासी पिंकी यादव (27) की शादी तीन वर्ष पूर्व चौकहवा रसूलपुर निवासी गोलू यादव के साथ हुई थी। पति गोलू सूरत में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घर पर विवाहिता की सास और ननद थी। देर शाम किसी बात से नाराज होकर अपने कमरे में गई विवाहिता ने करकट के छत में लगे पाइप से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इधर घटना की जानकारी होते ही विवाहिता के पिता रामप्रसाद यादव भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई और छानबीन में जुट गई। मृतका की मां उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि पुत्री ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।