फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jam to investigate kotedara

कोटेदार की जांच के लिए जाम

Wed, 13 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jam to investigate kotedara
शिवपाल की सभा में युवक के आत्मदाह की कोशिश का मामला
 मंगलवार को कोटेदार की शिकायत करने लिए सैदपुर में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की सभा में उनसे मिलने से रोकने पर आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक सतेंद्र बिंद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को सत्येंद्र के परिवार ने प्रमासपा के बैनर तले दर्जनभर महिला-पुरुषों के साथ कोटेदार की जांच की मांग को लेकर नंदगंज-शादियाबाद मार्ग पर किशोहरी गांव के पास चक्काजाम कर दिया। डीएम के आदेश पर मौके पर पहुंचे सैदपुर तहसीलदार द्वारा तीन दिन के भीतर मामले की जांच करने के आश्वासन पर साढ़े चार घंटा बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


निर्धारित समय पर जांच प्रक्रिया पूरी न होने पर पुन: आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।नंदगंज थाना क्षेत्र के किशोहरी गांव निवासी रामसूरत बिंद का पुत्र सतेंद्र  बिंद (18) सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कालेज में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की सभा में गांव के कोटेदार धर्मेंद्र गुप्ता और ग्राम प्रधान की शिकायत करने के लिए पहुंचा था। सतेंद्र  हेलीपैड से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर मंच के सबसे पीछे खड़ा था। जैसे ही शिवपाल सिंह यादव का हेलिकाप्टर हेलीपैड पर उतरा, सत्येंद्र उनसे मिलने के लिए हाथ में पत्रक लिए आगे बढ़ा था।
विज्ञापन


वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया था, जिससे नाराज होकर आत्मदाह की नीयत से उसने अपने आप को आग के हवाले कर लिया। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उसे वहां से हटा दिया, जिससे घटना की जानकारी कैबिनेट मंत्री को नहीं हो सकी थी।इससे नाराज सत्येंद्र के परिवार वालों ने प्रमासपा के बैनर तले ग्रामीणों के साथ कोटेदार की जांच की मांग को लेकर आज सुबह 10 बजे नंदगंज-शादियाबाद मार्ग पर बांस-बल्ली लगाकर किशोहरी गांव के पास चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र के भाई ज्ञानेंद्र बिंद का आरोप है कि कोटेदार धर्मेंद्र गुप्ता और ग्राम प्रधान रमेश यादव मिलकर हम लोगों को प्रताड़ित करते हैं। नंदगंज थाना में मेरे भाई सतेंद्र के खिलाफ छेड़खानी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सैदपुर एसडीएम को कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन भी दिया गया था। जाम की जानकारी होते ही नंदगंज थानाध्यक्ष विकास पांडेय, शादियाबाद थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण इस जिद पर अड़े रहे मौके पर जिलाधिकारी को बुलाया जाए।

जब इसकी जानकारी डीएम संजय खत्री को हुई, उन्होंने तत्काल सैदपुर के तहसीलदार निथिलेश मिश्र को मौके पर जाने का आदेश दिया।करीब दो बजे तहसीलदार जामस्थल ने पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर कोटेदार की जांच की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर जांच नहीं हुई तो पुन: उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। साढ़े चार घंटे तक जाम की वजह से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम करने वालों में प्रमासपा के प्रदेश महामंत्री दुर्विजय बिंद, जिलाध्यक्ष संतोष बिंद, दधिबल बिंद, ग्राम प्रधान निखुर बिंद, रामाश्रय बिंद, अमित मिश्रा, प्रेमचंद्र आदि शामिल रहे।


उधर, आत्मदाह करने की कोशिश करने वाले सतेंद्र  बिंद का बयान लेने के लिए एएसपी सिटी केशवचंद्र गोस्वामी बुधवार को बीएचयू के बर्न वार्ड पहुंचे। इस संबंध मेें एएसपी सिटी ने बताया कि सत्येंद्र बोलने की स्थिति में था। उसके बड़े भाई डा. कमला बिंद ने घटना की सिलसिलेवार जानकारी दी। सतेंद्र की हालत में सुधार होने पर पुन: उसका बयान दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed