फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   heat made it difficult to walk

Ghazipur News: तपिश ने चलना किया मुश्किल

Wed, 19 Apr 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
heat made it difficult to walk
सुबह से ही आग बरस रही सूर्य किरणों से दोपहर होते- होते शहर सहित ग्रामीण सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। तीखी धूप लोगों के लिए मुसिबत बनी हुई है। गर्म हवाओं के थपड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। ऐसे में लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। मंगलवार को अधिकतम 44 तो न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। इधर जिला अस्पताल में प्रतिदिन बुखार, सर्दी और खांसी के 200 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे है। ऐसे में डॉक्टरों ने एहतियात एवं सतर्कत बरतने की सलाह दी है। अप्रैल के महीने में ही लू के थपेड़ों से लोगों की हालत पस्त हो गई है। दोपहर होते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं, जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की भीषण गर्मी इसके पहले कभी नहीं पड़ी। इस बार स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। चिलचिलाती धूप चेहरे को जलाने जैसा महसूस करा रही है।गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। सुबह छह बजे के बाद ही सूर्य की किरण आग बरसाना शुरू कर दे रही है। सुबह नौ बजे तो आग बरसने लग रहा है। ऐसे में सड़कों पर साइकिल और बाइक सवारों का चलना दुश्वार हो चुका है। पैदल भी लोग घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। इधर खेतों में गेहूं की कटाई और मड़ाई करने में जुटे किसान काफी परेशान हैं। वहीं तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सब्जी की फसल सूखने लग रही है, एक से दो दिन के अंतराल पर सिंचाई करना पड़ रहा है। यहीं नहीं इस गर्मी का सबसे ज्यादा असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। प्रतिदिन जिला अस्पताल के ओपीडी में 200 के आस-पास बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित मरीज अपना उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि प्रतिदिन बुखार, सर्दी और खांसी के मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में एहतियात और सतर्कता बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed