फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Health workers locked the hospital prematurely

Ghazipur News: समय से पहले ही अस्पताल का ताला बंद कर गए स्वास्थ्य कर्मी

Sun, 15 Oct 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Health workers locked the hospital prematurely
रेवतीपुर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को महकमे के जिम्मेदार खुद ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला क्षेत्र के मेदिनीपुर स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का है। यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी समय से पहले (पौने दो बजे) ही अस्पताल का ताला बंद कर चलते बने। इसका नतीजा यह हुआ कि इलाज एवं दवाओं की आस लेकर आए मरीजों को निराश घर लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत सीएमओ से की तो उन्होंने मामला गंभीर बताकर जांच कर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। महकमे के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक ओपीडी संचालन का समय निर्धारित है। यहां एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, वार्ड व्वाय, लैब असिस्टेंट और एक स्वीपर की तैनाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे समय से नहीं आते। यही नहीं आए दिन समय से पहले ही अस्पताल बंद कर चले जाते हैं। ज्यादातर दिन तो केवल एक ही कर्मचारी के भरोसे इसे संचालित किया जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां तैनात चिकित्सक एवं लैब असिस्टेंट शायद ही कभी आते हों। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के करीब आठ से दस गांवों से जुडा है। इस सम्बन्ध में सीएमओ डाॅ. देशदीपक पाल ने बताया कि शिकायत गंभीर है। समय से पहले अस्पताल बंद होने की जांच कर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed